गृह कलह से परेशान युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का किया प्रसास
फिरोजाबाद। गृह कलह से परेशान होकर एक युवक ने बुधवार सुबह फंदे पर लटककर आत्महत्या करने की कोशिश की। परिजनों ने जानकारी होने पर युवक को फंदे से उतारकर ट्रामा सेंटर लेकर आएं। जहां उसका उपचार जारी है। नगला फतेह गांव निवासी 37 वर्षीय बृजेश कुमार का बुधवार सुबह घरवालों से कहासुनी हुई। इससे नाराज होकर उसने घर के एक कमरे में फंदे से लटक गया। जानकारी होने पर परिजन उसे फंदे से उतारकर ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे। उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार है। थानाध्यक्ष बसई मौहम्मदपुर विमलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि युवक शराब पीने का आदी था, परिजन मना करते थे। इसी बात से नाराज होकर फंदे से लटककर युवक ने जान देने की कोशिश की है।
शराब के नशे में युवक ने दुपट्टे से अपना गला दबाया, बाल-बाल बचा
फिरोजाबाद। शराब के नशे में एक युवक ने दुपट्टे से अपना गला दबाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। थाना दक्षिण क्षेत्र के मुहल्ला करबला में बुधवार दोपहर एक बजे 35 वर्षीय दीपचंद्र ने शराब के नशे में अपना गला दबाकर आत्महत्या का प्रयास किया। उसकी चीख सुनकर परिजन पहुंचे और ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे। वहां उसका उपचार चल रहा है। परिजनों ने बताया कि वह दोपहर में शराब पीकर घर पहुंचा था। इस बात पर उसे टोका गया था। इससे नाराज होकर उसने आत्महत्या का प्रयास किया।
Related Articles
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: गश्ती पुलिस दल ने शातिर चोर को पकड़ा -
शिकोहाबाद: कल्पतरू ट्रस्ट ने मकर संक्राति पर खिचडी, गर्म वस्त्र का किया वितरण -
फिरोजाबाद: करबला कमेटी ने बांटी खिचड़ी -
फिरोजाबाद: सामाजिक संगठनों ने खिचडी बांटकर, सामाजिक समरसता का दिया संदेश -
फिरोजाबाद: रामकथा में सहयोग करने वाले हुए सम्मानित -
फिरोजाबाद: विराट हिंदू सम्मेलन के कार्यालय का हवन-पूजन कर हुआ शुभारम्भ