जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने वंदे मातरम् का किया सामूहिक गायन
फिरोजाबाद। राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर नगर में गोष्ठी आयोजित की गई। जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने वंदे मातरम् का जनता के साथ सामूहिक गायन किया।
कलैक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में डीएम रमेंश रंजन, मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य के साथ जनपद स्तरीय अधिकारियों, स्कूली बच्चों ने लखनऊ से प्रसारित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा गया। राष्ट्रगीत वंदे मातरम का सामूहिक गान किया गया। डीएम ने कहा वंदे मातरम गीत में हमें विभिन्न समुदायों, संस्कृतियों और देशवासियों को एकजुट करने एवं देशभक्ति की चेतना जगाने का संदेश देता है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे मोहनलाल गुप्ता, परियोजना निदेशक सुभाष चंद्र त्रिपाठी, जिला विद्यालय निरीक्षक, एबीएसए सहित आदि मौजूद रहे।
Related Articles
नगर निगम जीवाराम हॉल में गोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें महापौर कामिनी राठौर, नगर आयुक्त गुंजन द्विवेदी, नगर विधायक मनीष असीजा ने कहा कि वंदे मातरम् गीत देशवासियों प्रति अट्टू प्रेम, समर्पण का प्रतीक है। कार्यक्रम में उपसभापति विजय शर्मा के अलावा अधिकारी, कर्मचारी एवं पार्षदगण मौजूद रहे। पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में एसएसपी सौरभ दीक्षित ने कहा कि राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् की 150 वीं जयंती देश के लिए गौरव की बात है। पुलिस के अधिकारियों ने सामूहिक रूप वंदे मातरम गायन किया। इस अवसर एसपी सिटी रविशंकर, एसपी ग्रामीण अनुज चौधरी, सीओ सिटी प्रवीन कुमार तिवारी, प्रतिक्षार निरीक्षक के अलावा पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: दोस्त ने भांजे की मद्द से 33 लोगों को बनाया ठंगी का शिकार -
फिरोजाबाद: दो अज्ञात युवकों की ट्रेन से गिरकर मौत -
फिरोजाबाद: मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण में 498 लाभार्थियों को पहली किस्त जारी -
फिरोजाबाद: पल्स पोलियो अभियान में चार लाख 62 हजार, 951 बच्चों को पिलाई जायेगी दवा -
फिरोजाबाद: भाविप ने कराया सामूहिक एकादशी उद्यापन -
फिरोजाबाद: सुपरवाइजरों, बीएलओ के कार्यो की हुई समीक्षा