किड्स कॉर्नर स्कूल के सुरक्षा गार्ड पर मारपीट का आरोप
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र स्थित आगरा गेट इलाके में सोमवार दोपहर एक ई-रिक्शा को लेकर हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। आगरा गेट निवासी अतुल कुमार अग्रवाल ने किड्स कॉर्नर स्कूल के सुरक्षा गार्ड पर मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
अतुल कुमार अग्रवाल के अनुसार, सोमवार दोपहर लगभग 12 बजे उनके घर सामान पहुंचाने के लिए एक इलेक्ट्रिक ई-रिक्शा आया था। इसी दौरान, पड़ोस के किड्स कॉर्नर स्कूल के सुरक्षा गार्ड सोनू यादव ने ई-रिक्शा चालक से किसी बात पर बहस शुरू कर दी। उस समय अग्रवाल के परिवार के सदस्य घर पर नहीं थे, क्योंकि वे एक पारिवारिक निधन के कारण बाहर गए हुए थे।
Related Articles
अतुल कुमार अग्रवाल ने बताया कि जब वे घर लौटे और उन्हें घटना की जानकारी मिली, तो उन्होंने सुरक्षा गार्ड से बात करने का प्रयास किया। आरोप है कि बातचीत के दौरान गार्ड ने अभद्रता की और अतुल कुमार के साथ-साथ उनके बेटे प्रमित अग्रवाल के साथ मारपीट की। इस मारपीट में अतुल कुमार की नाक में चोट आई और खून बहने लगा।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: सात दिवसीय सामौर बाबा का महोत्सव पांच से, तैयारियां शुरू -
फिरोजाबाद: 19 दिन से लापता विवाहिता का शव गाजियाबाद में मिला -
फ़िरोज़ाबाद: किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार -
फिरोजाबाद: ससुरालीजनों ने दो विवाहिता को घर से निकाला, रिपोर्ट दर्ज -
फिरोजाबाद: मुठभेड़ में दो लुटेरें गिरफ्तार, गोली से पुलिसकर्मी सहित दो घायल -
फ़िरोज़ाबाद: व्यापारियों ने एक्सईएन विद्युत को सौंपा ज्ञापन