मतदान थीम पर पोस्टर प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
फिरोजाबाद। दाऊदयाल महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की संयुक्त इकाइयों द्वारा में सोलहवां मतदान दिवस के अवसर पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने मतदान की थीम पर आधारित पोस्टर्स के माध्यम से समाज में जन जागृति लाने के उद्देश्य से विविध रंगो के सहयोग से अपने राजनीतिक अधिकारों को दर्शाया। प्रतियोगिता में 189 छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय प्रदान करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। प्राचार्य प्रो रेनू वर्मा ने छात्राओ के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी डॉ माधवी सिंह, डॉ अंजू गोयल रही। निर्णायक मंडल में प्रो. विनीता यादव रही।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: पुलिस उपनिरीक्षक परीक्षा में 2911 परीक्षार्थी हुए सम्मिलित -
फिरोजाबाद: टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षक हुए लामबंद -
फिरोजाबाद: भीम सेवक संघ ने कांशीराम का मनाया जन्मदिवस, निकाली शोभायात्रा -
फिरोजाबाद: सपा कार्यालय पर मनाया गया कांशीराम का जन्मदिवस -
फिरोजाबाद: उपभोक्ता अपने मीटरों में रखे पर्याप्त बैलेंस-अजय अग्रवाल -
फिरोजाबाद: संविदा कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर सदर विधायक को सौंपा ज्ञापन