फिरोजाबाद। नगला भाऊ स्थित निजी अस्पताल में उपचार के दौरान चार वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। परिजनों ने डाक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर पहुंची थाना दक्षिण पुलिस ने परिजनों को समझा बुझाकर शांत कराया। सोनवीर का चार वर्षीय बेटा वीर अपनी ननिहाल सैलई आया था। गुरुवार रात उसकी तबीयत बिगड़ी तो मां तन्नू देवी, मामा राजन सिंह और अशोक कुमार उसे लेकर सरकारी मेडीकल कालेज पहुंचे। चिकित्सक ने रेफर कर दिया। परिजन उसें नगला भाऊ स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। जहां उपचार के दौरान रात में बजे बच्चे की मृत्यु हो गई। गुस्साए परिजनों चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। जानकारी होने पर थाना प्रभारी दक्षिण योगेंद्र पाल सिंह ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाकर शंात कराया। परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।