न्याय पाने के लिए नहीं भटकेंगी महिलाएंः एसएसपी
-जनपद में मिशन शक्ति केन्द्र का हुआ शुभारंभ
फिरोजाबाद। जनपद में मिशन शक्ति 5.0 का शुभारंभ हुआ। जिसमें जिले की नारी शक्तियां मौजूद रही।
जिला मुख्यालय के एनआईसी सभागार कक्ष में एसएसपी सौरभ दीक्षित, सीडीओ शत्रोहन वैश्य की देख-रेख में कार्यक्रम हुआ। जिसमें एसएसपी ने कहा कि थाने में स्थापित यह शक्ति केंद्र महिलाओं के संरक्षण और त्वरित न्याय को बढ़ावा देंगे। प्रमुख स्थानों पर महिला पुलिस की तैनाती, सादा लिबास में पुलिस कर्मियों की उपस्थिति, पिंक बूथ की सक्रियता और भीड भाड़ वाले क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। मिशन शक्ति केंद्रों पर कार्यरत कार्मिकों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। अच्छे कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया जाएगा।
Related Articles
सीडीओं ने कहा कि मिशन शक्ति 5.0 इसका पांचवा चरण है, जो महिलाओं के सशक्तिकरण को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से लाया गया है। इसके द्वारा महिलाओं को जागरुक भी किया जाएगा और स्वावलंबी भी बनाया जाएगा। हमारे जिले में स्वयं सहायता समूह जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से लगातार महिलाओं के सशक्तिकरण का कार्य हो रहा है।
इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राम बदन राम, बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष पांडे, एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद, सीओ सदर चंचल त्यागी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला प्रोवेशन अधिकारी, युवा कल्याण आदि अधिकारी उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें
-
शिकोहाबाद: डॉ सौम्या यादव एचडी की उपाधि से सम्मानित -
फिरोजाबाद: विद्यार्थियों को शोध, नवाचार और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान के लिए किया प्रेरित -
शिकोहाबाद: दिल्ली पब्लिक स्कूल में बच्चों ने धूमधाम से मनाई होली -
फिरोजाबाद: दाऊदयाल महिला महाविद्यालय सेमिनार का हुआ आयोजन -
फिरोजाबाद: छात्राओं को विज्ञान एवं तकनीकी क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए किया प्रेरित -
शिकोहाबाद: बीबीए के छात्र-छात्राओं ने मनाया होलिकोत्सव