पहलवानों ने किया मल्ल विद्या का प्रदर्शन, आखिरी कुश्ती बराबर छूटी
-रामलीला मैदान में हुआ विराट कुश्ती दंगल
फिरोजाबाद। रामलीला मैदान में आयोजित विराट कुश्ती दंगल में दूर-दराज से आए पहलवानों ने मल्लविद्या का प्रदर्शन करते हुए, ईनाम व सेला जीते। दंगल की आखिरी कुश्ती बराबर छूटी। अस्ताद, खलीफाओं का पगड़ी बांधकर सम्मान किया गया।
तदर्थ प्रशासनिक रामलीला महोत्सव समिति के तत्वावधान में विराट कुश्ती दंगल का शुभारम्भ विधायक मनीष असीजा ने किया। दूर-दराज से आएं पहलवानों ने अपने-अपने जोड़ बनाकर मल्लविद्या का प्रदर्शन किया। 2100 रू. की रजत रैपुरा और प्रशंात वैदी के मध्य हुई। जिला चैंपियन की कुश्ती मनोज पहलवान कपावली ने विजय हासिल की। दंगल में दो दर्जन से अधिक कुश्ती हुई। 2100, 5100, 11000, 21000 हजारों की कुश्ती में कई पहलवानों ने विजय हासिल की।
Related Articles
आखिरी कुश्ती का विधायक मनीष असीजा ने दोनों पहलवानों का हाथ मिलाकर शुभारम्भ किया। कुश्ती आर्मी के सूरज पहलवान, फिरोजाबाद के विक्रम यादव के मध्य हुई। दोनो पहलवानों ने एक-दूसरे को पटकनी देने का प्रयास किया। लेकिन सफल नहीं हो सके। अंत में निर्णायक मंडल ने कुश्ती बराबरी पर छूडबा दी।
दंगल में सिटी मजिस्ट्रेट विनोद कुमार पांडेय, एसडीएम सदर सतेन्द्र कुमार सिंह, सत्यवीर गुप्ता, राहुल गुप्ता, प्रदीप शर्मा गुड्डा पहलवान, संदीप शर्मा बॉबी, संजीव उपाध्याय, सोनू बघेल, सागर पाराशर, प्रांशु यादव, रोहित शर्मा, रवींद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: कैंसर पीड़ित ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी -
शिकोहाबाद: डॉ सौम्या यादव एचडी की उपाधि से सम्मानित -
फिरोजाबाद: कांग्रेस कमेटी ने समाजसेवी अजय यादव को किया सम्मानित -
फिरोजाबाद: गौ सेवक होली महोत्सव में संगीतमय हुआ होली का गायन -
फिरोजाबाद: विद्यार्थियों को शोध, नवाचार और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान के लिए किया प्रेरित -
फिरोजाबाद: कांता होटल में लगी भीषण आग, लाखों की क्षति