फिरोजाबा: गाजे-बाजे के साथ निकली मॉ भगवती की पोशाक यात्रा
फिरोजाबाद। नगर में मॉ भगवती की पोशाक यात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। यात्रा में महिलाऐं सिर पर मातारानी की पोशाक लेकर चल रही थी। पोशाक यात्रा राजराजेश्वरी कैला देवी मंदिर से शुरू हुई, जो कि जानकी बाजार, हनुमानगढ़, राजेंद्र विश्राम गृह होते हुए दुर्गा नगर गली नं. 3 स्थित नवदुर्गा मंदिर पर पहुंची। शोभायात्रा में सभी सौभाग्यवती महिलाओं ने सिर पर माता रानी की पोशाक उठाकर नृत्य करते हुए चल रही थी। यात्रा का भक्तजनों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। मंदिर महंत महेंद्र मिश्रा ने माता रानी की पोशाक धारण कराई। एक जनवरी को मंदिर परिसर मंें हवन यज्ञ कर मातारानी का भोग प्रसाद लगाकर प्रसाद वितरण किया जाएगा।
Related Articles
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: पुरानी रंजिश को लेकर युवक को मारी गोली, घायल -
फिरोजाबाद: ट्रॉमा सेंटर में ऑटोक्लेव मशीन फटी, दो पैरामेडिकल छात्र और स्टाफ नर्स झुलसे -
फिरोजाबाद: आशा-संगिनी कार्यकत्रियों ने मानदेय बढ़ाने की मांग की -
फिरोजाबाद: टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने एक मंच पर आने का किया ऐलान -
फिरोजाबाद: यूजीसी के विरोध में राष्ट्रीय युवा वाहिनी ने नगर विधायक को सौंपा ज्ञापन -
फिरोजाबाद: बाजारों में होली पर चार पहिया, ई-रिक्शा पर रोक लगाई जाएं