फिरोजाबाद: 2.26 करोड़ की लागत से होगा आसफाबाद चौराहे का चौडीकरण व सौदर्यीकरण
-सदर विधायक ने भाजपा नेताओं एवं पार्षदों के साथ रखी निर्माण कार्य की नींव
फिरोजाबाद। शहर के व्यस्तम और महत्वपूर्ण आसफाबाद चौराहा अब आधुनिक स्वरूप में विकसित होने जा रहा है। शुक्रवार को नगर विधायक ने आसफाबाद चौराहे पर दो करोड ़26 लाख रुपये की लागत से चौराहे के चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण का विधिवत भूमि पूजन कर शुभारम्भ किया।
सदर विधायक मनीष असीजा ने भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारियों के साथ आसफाबाद चौराहे पर चौराहे के चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण कार्य का हवन-पूजन कर विधिवत शुभारम्भ किया। सदर विधायक ने बताया कि आसफाबाद चौराहा लंबे समय से जाम और अव्यवस्था की समस्या से जूझ रहा था। चौड़ीकरण होने के बाद यहां ट्रैफिक सुगम होगा और सौंदर्यीकरण से शहर को नया रूप मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार शहर के विकास के लिए लगातार योजनाओं को गति दे रही है। निर्माण कार्य शुरू होने के साथ ही आसफाबाद चौराहा जल्द ही आधुनिक और व्यवस्थित स्वरूप में दिखाई देगा, जिससे शहरवासियों को भारी राहत मिलेगी।
Related Articles
शिलान्यास कार्यक्रम में डा एसपी लहरी, सत्यवीर गुप्ता, सुनील शर्मा, श्याम सिंह यादव, भगवानदास शंखवार, अनुपमा शर्मा, रामलढेती लकी, केके गांधी, किशोर अग्रवाल बंटी, सुरेश दिवाकर, लाला राईन गांधी, हरिओम वर्मा, प्रमोद राजौरिया, सुनील मिश्रा, विष्णु राठौर के अलावा पार्षदगण और शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: कैंसर पीड़ित ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी -
शिकोहाबाद: डॉ सौम्या यादव एचडी की उपाधि से सम्मानित -
फिरोजाबाद: कांग्रेस कमेटी ने समाजसेवी अजय यादव को किया सम्मानित -
फिरोजाबाद: गौ सेवक होली महोत्सव में संगीतमय हुआ होली का गायन -
फिरोजाबाद: विद्यार्थियों को शोध, नवाचार और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान के लिए किया प्रेरित -
फिरोजाबाद: कांता होटल में लगी भीषण आग, लाखों की क्षति