फिरोजाबाद: 25 लाख रू. से बनेगी सविता सेन समाज की पंचायती धर्मशाला
-सदर विधायक ने भूमि पूजन कर निर्माण कार्य की रखी आधारशिला
फिरोजाबाद। सदर विधायक ने विधायक निधि से सविता सेन समाज की पंचायती धर्मशाला के निर्माण कार्य का भूमि पूजन कर शुभारम्भ किया। यह निर्माण कार्य ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा 25 लाख रू. की धनराशि से कराया जायेगा। धर्मशाला के निर्माण होने से समाज की बहन-बेटियों की शादी समारोह आदि कार्यक्रम हो सकेंगे।
सदर विधायक मनीष असीजा ने सविता समाज के गणमान्य लोगों के साथ स्टेशन रोड स्थित सविता समाज की धर्मशाला का विधिवत हवन-पूजन कर शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि धर्मशाला के निर्माण से सविता समाज को सामाजिक, पारिवारिक कार्यक्रमों एवं बहन-बेटियों के विवाह हेतु एक उपयुक्त स्थान उपलब्ध होगा। धर्मशाला के निर्माण में 25 लाख रू. खर्च होंगे। इस दौरान महर्षि सविता कल्याण परिषद समिति द्वारा सदर विधायक माला पहनाकर, राधाकृष्ण की तस्वीर भेंट कर स्वागत किया।
Related Articles
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: पैसों के विवाद में मारपीट, एक पर मुकदमा दर्ज -
शिकोहाबाद: गाजे-बाजे के साथ निकली भगवान भोलेनाथ की बारात -
शिकोहाबाद: दो दिवसीय काँवड यात्रा शिविर शिवरात्री पर सम्पन्न -
फिरोजाबाद: ट्रेनों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले तीन शातिर चोर गिरफ्तार -
फिरोजाबाद: कांग्रेस नेता पुलिस ने किये नजरबंद -
फिरोजाबाद: हिंदू सम्मेलन के लिए विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन