फिरोजाबाद: 25 से 31 दिसम्बर तक मनाया जायेगा अटल स्मृति सम्मेलन
फिरोजाबाद। अटल जन्म शताब्दी समारोह के अंतर्गत 25 से 31 दिसंबर तक जिले की सभी विधानसभाओं में उनके व्यंितव, वैचारिक यात्रा, राष्ट्र निर्माण का सुशासन मॉडल एवं विकसित भारत की विरासत” विषय पर अटल स्मृति सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।
भाजपा कार्यालय मोढ़ा कनेटा पर आयोजित कार्यशाला में जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने कहा कि राष्ट्रनिष्ठा, सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रतीक भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में एक सार्थक पहल हैं। उनके दूरदर्शी नेतृत्व, संवादशील राजनीति और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण से कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा और स्पष्ट दिशा मिली। उनके आदर्श आज भी संगठन को मजबूती, नीति को स्पष्टता और कार्य को संवेदनशीलता प्रदान करते हैं।
Related Articles
नरेन्द्र मोदी भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के विकसित भारत के सपने को साकार कर रहे हैं और उनके द्वारा प्रारंभ किए गए राष्ट्र निर्माण के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मशताब्दी वर्ष सम्मान, स्मरण और संकल्प के साथ मना रही है। 24 दिसम्बर को अटल जी की प्रतिमाओं की साफ-सफाई, सायं के समय अटल जी प्रतिमाओं व जिला कार्यालय पर दीपोत्सव किया जाएगा।
25 दिसंबर को श्रद्धेय अटल जी की जयंती के अवसर पर 25 से 31 दिसंबर तक प्रदेश के सभी भाजपा जिला कार्यालयों एवं प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर अटल जी के जीवन, व्यक्तित्व, विचार और राष्ट्र निर्माण में योगदान पर आधारित प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी। जिले की सभी विधानसभाओं में उनके व्यंितव, वैचारिक यात्रा, राष्ट्र निर्माण का सुशासन मॉडल एवं विकसित भारत की विरासत” विषय पर अटल स्मृति सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।
बैठक मेें जिला प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी ’डॉ अमित गुप्ता, शशिकला यादव, शैलेन्द्र सिंह, नीलम दिवाकर, राजेश चौहान, विपिन शिवहरे, आकाश शर्मा, योगेंद्र चौहान, शिवशंकर शर्मा, सुरेंद्र सावन झा, गोपाल कृष्ण सिंह, टीकम सिंह, त्रिलोकीनाथ शर्मा, दिनेश गुप्ता, देवेन्द्र बेनीवाल, धर्मेंद्र सिंह, विनोद प्रताप सिंह, यशपाल सिंह यादव, मंजेश शर्मा, अजित राजपूत, अमलेश राजपूत, पूरन सिंह लोधी, देशदीपक चौहान, शीलू सविता, अभिषेक चतुर्वेदी, अरविन्द राघव, मानपाल लोधी आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें
- फिरोजाबाद: 25 लाख रू. से बनेगी सविता सेन समाज की पंचायती धर्मशाला
- फिरोजाबाद: कांग्रेसियों ने मनरेगा बचाओ पदयात्रा निकालकर जिला मुख्यालय पर किया प्रदर्शन
- फिरोजाबाद: अशोक श्रुति बने मजदूर मोर्चा के जिलाध्यक्ष
- फिरोजाबाद: पं. दीनदयाल उपाध्याय का संपूर्ण जीवन राष्ट्र के पुनर्निर्माण, अंत्योदय के लिए समर्पित रहा-सतीश दिवाकर
-
शिकोहाबाद: शादी वाले दिन युवती प्रेमी के संग सोने-चांदी के आभूषण, एक लाख रु. लेकर हुई फुर्र -
टूंडला: अवैध वसूली के विरोध में भाकियू भानू का पालिका पर धरना -
फिरोजाबाद: जनपद न्यायालय प्रांगण में किया जाएगा लघु विधिक सेवा शिविर का आयोजन- डॉ. बब्बू सारंग -
फिरोजाबाद: आरबी दादा लीजेंड्स और ग्लोरियस आध्विक की टीम रही विजेता -
फिरोजाबाद: महापौर, नगर आयुक्त ने निर्माणाधीन अर्बन प्लाजा, वेस्ट टू वंडर पार्क, जोनल ऑफिस का किया निरीक्षण -
फिरोजाबाद: खाद्य सुरक्षा विभाग के नियमों में व्यावहारिक सुधार किए जाने की मांग