फिरोजाबाद: 25 से शिवमहापुराण कथा का होगा आयोजन
फिरोजाबाद। जय भोले सेवा समिति का गोपाल आश्रम में वार्षिकोत्सव 23 अक्टूबर से मनाया जायेगा। जिसकी तैयारियां पूर्ण कर ली है।
समिति शिवदास राघवाचार्य ने बताया कि वार्षिकोत्सव में 23 अक्टूबर को गोरी गणेश आदि वेदी रचना, चिंताहरण महादेव मंदिर में नगर भ्रमण 25 को होगा। 25 से एक नवम्बर तक नित्य एकादश कुण्डीय रूद्र महायज्ञ, दोपहर दो बजे से शिवमहापुराण कथा का आयोजन किया जायेगा। 29 अक्टूबर को शिव पार्वती विवाह, एक नवम्बर को कथा का विश्राम होगा।
Related Articles
दो नवम्बर को एकादशी उद्यापन और 11 निर्धन कन्याओं का विवाह कराया जायेगा। वार्ता के दौरान पं. सियाराम शर्मा, आलोक अग्रवाल अध्यक्ष, गोविंद गर्ग, रिषभ गर्ग, विजय गुप्ता, विजय मित्तल, ब्रजेश कुमार अग्रवाल, सुरेश चंद्र शर्मा, कपिल बंसल, रामनरेश बसल, शंकर गुप्ता, ब्रदी विशाल माथुर, अंकिता शर्मा आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: कैंसर पीड़ित ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी -
शिकोहाबाद: डॉ सौम्या यादव एचडी की उपाधि से सम्मानित -
फिरोजाबाद: कांग्रेस कमेटी ने समाजसेवी अजय यादव को किया सम्मानित -
फिरोजाबाद: गौ सेवक होली महोत्सव में संगीतमय हुआ होली का गायन -
फिरोजाबाद: विद्यार्थियों को शोध, नवाचार और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान के लिए किया प्रेरित -
फिरोजाबाद: कांता होटल में लगी भीषण आग, लाखों की क्षति