फिरोजाबाद: अधिकारी उपभोक्ताओं की समस्या का तत्काल करें निस्तारणः सदर विधायक
- हेल्पडेस्क का हुआ शुभारंभ, समस्या का एक ही स्थान पर होगा निस्तारण
फिरोजाबाद। पावर कारपोरेशन द्वारा नगर की जनता को नई सौगात दी है। मंगलवार को वर्टिकल स्ट्रक्चर सिस्टम को लागू कर दिया है। बिजली की समस्याओें का समाधान अब एक छत के नीचे किया जाएगा।
वर्टिकल स्ट्रक्चर सिस्टम का शुभारंभ एसएन विद्युत सब स्टेशन पर नगर विधायक मनीष असीजा ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि यह सिस्टम लागू होने से नगर की जनता को अपनी समस्याओं को लेकर इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। सरकार द्वारा पावर कॉरपोरेशन के सहयोग से उपभोक्ताओं के हित में कार्य किया गया है। एक ही छत के नीचे समस्याओं का तत्काल निराकरण कराएगें।
Related Articles
अधीक्षण अभियंता शहर विजय मोहन खेड़ा ने बताया कि वर्टिकल सिस्टम की शुरूआत होने से जनता लाभांवित होगी। अलग-अलग समस्याओं के लिए अधिकारियों की हेल्पडेस्क पर तैनाती की गई है। इस कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। इस कार्य में एक अधिशासी अभियंता (तकनीकी), 03 सहायक अभियंता, 05 अवर अभियंताओं की तैनाती की गई है। जो कि 33,11 केवीए की लाइनों का मेटीनेंस कार्य कराएगें। 6 टीमों का गठन किया गया है। जिसमें तीन हेल्पडेस्क बनाई गई है।
उद्घाटन के समय एक्सईएन द्वितीय नरेन्द्र सिंह, प्रथम कालीचरण शोभा, एक्सईएन संजीव कुमार, सुमित कुमार, हरेन्द्र सिंह, कृष्णगोपाल, एसडीओं एसएन रजत शुक्ला, दशरथ सिंह, सुनील कुमार परिहार, जेई बबलू गौतम, अवनीश कुमार, जय सिंह, मुन्नाबाबू, डोरीलाल, आशुतोष शुक्ला, संविदाकर्मी धर्मेेन्द्र बघेल सहित आदि मौजूद रहें।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: शार्ट सर्किट से सर्वर रूम मे लगी आग, मचा हड़कंप -
फिरोजाबाद: घर बहलाकर बालिका से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को आजीवन कारावास -
शिकोहाबाद: पूर्व प्रदेश महामंत्री भाजपा ओवीसी मोर्चा का स्वागत -
शिकोहाबाद: खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दिखाई दम-खम -
फिरोजाबाद: नवागत नगर आयुक्त ने संभाला पदभार, पटलों का किया निरीक्षण -
फिरोजाबाद: आर्य भट्ट गणित चैलेंज परीक्षा में सुमित प्रथम स्थान पर रहा