फिरोजाबाद: अग्रबंधु सेवार्थ संस्थान की वार्षिक बैठक में आगामी कार्यक्रमों पर हुई चर्चा
फिरोजाबाद। अग्रबंधु सेवार्थ संस्थान की वार्षिक बैठक में आगामी वर्ष हेतु शिक्षा, स्वास्थ्य एवं समाज सेवा से जुड़ी योजनाओं पर चर्चा की गई। साथ ही संगठन के सभी पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण की।
फिरोजाबाद क्लब में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर किया गया। संस्थान की नवगठित प्रबंधन समिति का परिचय कराया गया और सभी सदस्यों ने संस्थान की शपथ ग्रहण की। बैठक में आगामी वर्ष हेतु शिक्षा, स्वास्थ्य एवं समाज सेवा से जुड़ी योजनाओं पर भी चर्चा की गई।
Related Articles
समाज सेवा के क्षेत्र में अपने उल्लेखनीय योगदान के लिए झब्बूलाल अग्रवाल को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भारतेन्द्र अग्रवाल ‘राजू’, अतुल अग्रवाल, आनंद अग्रवाल, सुधीर अग्रवाल, गोपाल बंसल, पुष्पेन्द्र कुमार गोयल, विपुल बंसल, कृष्ण मुरारी अग्रवाल, मदन मोहन मित्तल, सीए नितिन अग्रवाल, डॉ. अमित गुप्ता, संजय अग्रवाल, कपिल अग्रवाल, सतीश अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, राजीव बंसल, जिनेन्द्र अग्रवाल आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: कैंसर पीड़ित ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी -
शिकोहाबाद: डॉ सौम्या यादव एचडी की उपाधि से सम्मानित -
फिरोजाबाद: कांग्रेस कमेटी ने समाजसेवी अजय यादव को किया सम्मानित -
फिरोजाबाद: गौ सेवक होली महोत्सव में संगीतमय हुआ होली का गायन -
फिरोजाबाद: विद्यार्थियों को शोध, नवाचार और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान के लिए किया प्रेरित -
फिरोजाबाद: कांता होटल में लगी भीषण आग, लाखों की क्षति