फिरोजाबाद: अग्रवाल सम्मेलन का वार्षिक आयोजन 21 फरवरी को गोवर्धन में होगा
फिरोजाबाद। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का वार्षिक सम्मेलन एवं परिवार मिलन समारोह गोवर्धन धाम में किया जायेगा। जिसका सहयोग सुधीर अग्रवाल को बनाया है। सम्मेलन की मासिक बैठक में बताया कि इस वर्ष देशाटन का आयोजन गोवर्धन धाम में किया जायेगा। 21, 22 फरवरी को होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों का मंथन किया गया। 21 शाम को गोवर्धन पूजा होगी, उसके बाद भजन संध्या आयोजित की जायेगी। 22 को प्रात काल गिर्राज जी महाराज का अभिषेक किया जायेगा। बैठक में मुकेश बंसल, किशन बिहारी गर्ग, आनंद मित्तल, दिनेश अग्रवाल, कुलदीप मित्तल एड, जानकी प्रसाद गर्ग, दाऊदयाल अग्रवाल, सुरेंद्र प्रकाश, राजेश बंसल, हरी बाबू, राकेश अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, अरूण मित्तल, देवप्रकाश, अजय झिंदल, सुभाष बंसल आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: पुलिस उपनिरीक्षक परीक्षा में 2911 परीक्षार्थी हुए सम्मिलित -
फिरोजाबाद: टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षक हुए लामबंद -
फिरोजाबाद: भीम सेवक संघ ने कांशीराम का मनाया जन्मदिवस, निकाली शोभायात्रा -
फिरोजाबाद: सपा कार्यालय पर मनाया गया कांशीराम का जन्मदिवस -
फिरोजाबाद: उपभोक्ता अपने मीटरों में रखे पर्याप्त बैलेंस-अजय अग्रवाल -
फिरोजाबाद: संविदा कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर सदर विधायक को सौंपा ज्ञापन