फिरोजाबाद। शादी समारोह में गये एक परिवार के सूने घर में चोरों ने ताला तोड़कर नगदी व सामान चोरी कर ले गये। चोर तीस हजार रू. नगद, लाखों के सोने चांदी के आभूषण ले उड़े। घटना की जानकारी पांच दिन बाद हुई, जब परिवार शादी से लौटकर आया, तब घर के ताले टूटे मिले। थाना दक्षिण के मौहल्ला करबला गली नं. 10 निवासी जय प्रकाश जैन अपने भांजे की शादी में शामिल होने के लिए परिवार सहित सात फरवरी को अहमदाबाद गए थे। घर में ताला लगा था। बुधवार सुबह वह लौटे तो देखा कि मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ है। अंदर कमरे में सामान बिखरा हुआ था। जय प्रकाश ने बताया चोर 30 हजार रुपये और आभूषण ले गए हैं। थाना प्रभारी दक्षिण योगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि चेारी की सूचना मिली है, जांच की जा रही है।