फिरोजाबाद: अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत
-पैदल सड़क पार करते समय हुई दुर्घटना
फिरोजाबाद। मक्खनपुर थाना क्षेत्र में रूपसपुर चैराहे के पास अज्ञात वाहन ने पैदल सड़क पार कर रहे किसान को टक्कर मार दी। हादसे में किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर परिजन और पुलिस पहुंची। गंभीर हालत में आगरा के एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां किसान की मौत हो गई।
गांव मोहिनीपुर निवासी 45 वर्षीय राधेश्याम किसान थे। उनके दो बेटे राहुल और वीरेंद्र हैं। वह किसी काम से शिकोहाबाद गए थे। वहां से वापस लौट रहे थे। तभी रूपसपुर चैराहे के पास किसी वाहन से उतरे और पैदल ही सड़क पार कर घर की तरफ जा रहे थे। तभी अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग भागकर पहुंचे।
Related Articles
सूचना पर पुलिस और परिजन पहुंचे। हालत गंभीर होने पर आगरा के एक निजी अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष चमन शर्मा ने बताया कि रूपसपुर चैराहे के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत हुई है। सीसीटीवी फुटेज से अज्ञात वाहन के चालक की पहचान की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: स्वयं सेविकाओं ने साफ-सफाई कर स्वच्छता के प्रति किया जागरूक -
फिरोजाबाद: फाइनल मुकाबले में आईवी सुपर किंग्स रही विजेता -
फिरोजाबाद: दो करोड़ रू. से बसईया मस्जिद से रामगढ थाने तक बनेगी सीसी सड़क -
फिरोजाबाद: छात्रा से छेड़खानी करने वाला युवक गिरफ्तार -
फिरोजाबाद: आईवी कैपिटल एवं आईवी सुपर किंग ने किया फाइनल में किया प्रवेश -
फिरोजाबाद: बालक-बालिकाऐं की जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता सम्पन्न