फिरोजाबाद: अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत, दूसरा घायल
फिरोजाबाद। दावत खाकर बाइक सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। जिसमेें बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द किया है।
जनपद एटा के थाना अवागढ़ के गांव नगला खना निवासी 28 वर्षीय आनंद गांव के ही विनय के साथ बाइक पर सवार होकर शिकोहाबाद के रेलवे रोड स्थित शादी घर में शामिल होने के लिए आ रहे थे। जेैसे ही गांव सोवनपुर के निकट पहंुचे। तभी अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को रौंद दिया। दोनों युवक घायल हो गए। घायलों को पुलिस जिला अस्पताल लेकर जहां चिकित्सक ने बाइक चला रहे आनंद को मृत घोषित कर दिया। घायल विनय को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना पर मृतक के परिजन अस्पताल आ गए थे। और उनमें चीख पुकार मची हुई थी। अज्ञात वाहन मौके से फरार हो गया।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: सेवानिवृत्त दो पुलिस कर्मियों को दी विदाई -
फिरोजाबाद: नाबालिंग बालिका के दुष्कर्म के आरोपी आजीवन कारावास -
शिकोहाबाद: दिल्ली पब्लिक स्कूल में बच्चों ने धूमधाम से मनाई होली -
फिरोजाबाद: दाऊदयाल महिला महाविद्यालय सेमिनार का हुआ आयोजन -
फिरोजाबाद: छात्राओं को विज्ञान एवं तकनीकी क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए किया प्रेरित -
शिकोहाबाद: शिविर में 190 मरीज मोतियाबिंद के हुए चयनित