फिरोजाबाद: अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन ने शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित
फिरोजाबाद। अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन द्वारा एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन पालीवॉल हॉल में किया गया। जिसमें विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले महानुभावों को सम्मानित किया गया। साथ ही शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का शुभारम्भ शहीदों के परिवारीजनों द्वारा दीप प्रज्जवलन कर किया गया। अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के अध्यक्ष अजय अग्रवाल ‘कलई’, महासचिव वीरेन्द्र बंसल, सचिव संदीप बंसल एड., कोषाध्यक्ष शरद प्रकाश अग्रवाल ने संयुक्त रूप से कहा कि यह कार्यक्रम शहीदों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए उनके परिवारिजन को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में झब्बूलाल अग्रवाल, विकास बंसल, दीनानाथ गर्ग, इंजी एससी अग्रवाल, अमित अग्रवाल, रामदूत, आशीष बंसल, नीरज अग्रवाल कलई, मोहन मित्तल, राकेश अग्रवाल, राधेश्याम मित्तल रामदूत आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: पुलिस उपनिरीक्षक परीक्षा में 2911 परीक्षार्थी हुए सम्मिलित -
फिरोजाबाद: टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षक हुए लामबंद -
फिरोजाबाद: भीम सेवक संघ ने कांशीराम का मनाया जन्मदिवस, निकाली शोभायात्रा -
फिरोजाबाद: सपा कार्यालय पर मनाया गया कांशीराम का जन्मदिवस -
फिरोजाबाद: उपभोक्ता अपने मीटरों में रखे पर्याप्त बैलेंस-अजय अग्रवाल -
फिरोजाबाद: संविदा कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर सदर विधायक को सौंपा ज्ञापन