फिरोजाबाद: अलीगढ़ में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेंगे फिरोजाबाद के व्यापारी
फिरोजाबाद। फिरोजाबाद उद्योग व्यापार मंडल पंजी महानगर की एक बैठक अंबेश शर्मा महानगर अध्यक्ष व्यापार मंडल की अध्यक्षता में विनायक कंपलेक्स कोटला रोड पर संपन्न हुई।
महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि 15 जून दिन रविवार को अलीगढ़ में लोकेश अग्रवाल प्रांतीय अध्यक्ष उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश पंजी एवं उनकी टीम का शपथ ग्रहण एवं विशाल व्यापारी अधिवेशन का आयोजन किया जा रहा है। व्यापारी अधिवेशन में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री, सांसद विधायक को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम में हजारों की तादाद में व्यापारी शपथ ग्रहण का साक्षी बनेगे। फिरोजाबाद उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ो व्यापारी अलीगढ़ के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने जाएगा।
Related Articles
महानगर वरिष्ठ महामंत्री हरिशंकर अग्रवाल ने कहा अलीगढ़ का अधिवेशन व्यापारियों के लिए मिल का पत्थर साबित होगा। कार्यक्रम का संचालन रामबाबू झा महानगर महामंत्री ने किया। इस दौरान हरिशंकर अग्रवाल वरिष्ठ महामंत्री, रमाशंकर दादा, अर्जेश उपाध्याय, स्वतंत्र गुप्ता, अलकार चैधरी, परशुराम लालवानी, अनिल गुप्ता अमीना, राकेश बाबू शर्मा, भानु उपाध्याय, पारुल गुप्ता, सौरभ अग्रवाल, सुशील जाट, रजनीश शर्मा, मुन्नालाल गोला, मुकेश शर्मा, इरशाद, मुफीद खान महानगर अध्यक्ष आईटी सेल, मुनव्वर खान प्रांतीय संगठन मंत्री आदि मौजूद रहे ।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: स्वयं सेविकाओं ने साफ-सफाई कर स्वच्छता के प्रति किया जागरूक -
फिरोजाबाद: फाइनल मुकाबले में आईवी सुपर किंग्स रही विजेता -
फिरोजाबाद: दो करोड़ रू. से बसईया मस्जिद से रामगढ थाने तक बनेगी सीसी सड़क -
फिरोजाबाद: छात्रा से छेड़खानी करने वाला युवक गिरफ्तार -
फिरोजाबाद: आईवी कैपिटल एवं आईवी सुपर किंग ने किया फाइनल में किया प्रवेश -
फिरोजाबाद: बालक-बालिकाऐं की जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता सम्पन्न