फिरोजाबाद: आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को दिव्यांग बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए दिया प्रशिक्षण
फिरोजाबाद। समग्र शिक्षा अभियान (समेकित शिक्षा) के अंतर्गत ब्लॉक को-लोकेटेड आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को दिव्यांग बच्चों की समय से पहचान कर, उन्हें शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ना तथा बाल वाटिका की अवधारणा को धरातल पर प्रभावी रूप से लागू करने का प्रशिक्षण दिया गया। ब्लाक संसाधान केंद्र मदनपुर पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी हेतराम वर्मा ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन करते हुए कहा कि सरकार दिव्यांग बच्चों के सर्वांगीण विकास और कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को दिव्यांग बच्चों हेतु संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। कोई भी बच्चा शिक्षा और सुविधाओं से वंचित न रहे। शिविर को सफल बनाने में स्पेशल एजुकेटर प्रद्युम्न कुमार शर्मा, सुबोध सागर, अनामिका शर्मा के अलावा ब्लॉक संसाधन केंद्र के समस्त स्टाफ का पूर्ण सहयोग रहा।
ये भी पढ़ें
-
शिकोहाबाद: बस अनियंत्रित होकर पलटी, मासूम की मौत -
फिरोजाबाद: पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण जरूरी -
फिरोजाबाद: फूल डोल मेला समिति के अध्यक्ष बने धर्मेन्द्र -
फिरोजाबाद: मनरेगा को वापस लाने के लिए कांग्रेस पार्टी सड़कों पर करेंगी संघर्ष-रामनिवास -
फिरोजाबाद: विधिक साक्षरता एवं सेवा मेगा कैम्प का आयोजन 22 को -
फिरोजाबाद: एसएसपी ने थाना रसूलपुर, साइबर क्राइम, एलआईयू कार्यालय का किया निरीक्षण