फिरोजाबाद: अंसुतलित वाहन ने कार में मारी टक्कर, एक की मौत, दो घायल
-कार डिवाइडर से टक्कराकर पलटी
फिरोजाबाद। फिरोजाबाद इटावा मार्ग पर नौशेहरा कट के निकट अज्ञात वाहन ने कार में टक्कर मार दी। जिसमें कार सवार युवक की मौत हो गई। दो लोग मामूली रूप से घायल हुए। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
जनपद मैनपुरी के थाना कुसमरा के गांव जगतपुर, किशनी निवासी सर्वेश कुमार पूर्व प्रधान शुक्रवार की रात्रि को अपने साढ़ू के बेटे रवि और दोस्त ऋषभ के साथ कार से शिकोहाबाद में एक परिचित के यहां आयोजित भोज के कार्यक्रम में शामिल होने आये थे। कार्यक्रम के बाद तीनों घर लौट रहे थे। वे नौशेहरा कट के पास पहुचे तभी पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उनकी कार में टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी तेज थी कि कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई।
Related Articles
सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार सवार तीनों घायलों को उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान लवकुश की मृत्यु हो गई। वहीं रवि और ऋषभ मामूली रूप से घायल हैं। हादसे की सूचना पर परिजन पहुंचे। पिता सर्वेश ने बताया कि लवकुश के दो बेटी और एक बेटा है। थाना प्रभारी अनुज कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। जिसमें कार सवार एक युवक की मृत्यु हो गई है। रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: पुरानी रंजिश को लेकर युवक को मारी गोली, घायल -
फिरोजाबाद: ट्रॉमा सेंटर में ऑटोक्लेव मशीन फटी, दो पैरामेडिकल छात्र और स्टाफ नर्स झुलसे -
फिरोजाबाद: आशा-संगिनी कार्यकत्रियों ने मानदेय बढ़ाने की मांग की -
फिरोजाबाद: टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने एक मंच पर आने का किया ऐलान -
फिरोजाबाद: यूजीसी के विरोध में राष्ट्रीय युवा वाहिनी ने नगर विधायक को सौंपा ज्ञापन -
फिरोजाबाद: बाजारों में होली पर चार पहिया, ई-रिक्शा पर रोक लगाई जाएं