फिरोजाबाद: अनुदेशकों को भाजपा जिलाध्यक्ष ने बांटे नियुक्ति पत्र
फिरोजाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा उत्तर प्रदेश अधीनस्थ चयन आयोग द्वारा 2025 में घोषित अंतिम परिणाम में चयनित 1510 अनुदेशकों को नियुक्ति पत्र वितरित किये।
कार्यक्रम का लाइव प्रसारण सभी 75 जनपदों में देखा गया। जनपद फिरोजाबाद में जनप्रतिनिधियों और जनपद स्तरीय अधिकारियों के समक्ष मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए नियुक्ति पत्र के साथ जनपद के चार नवनियुक्त अनुसेवकों को भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह के हाथों नियुक्ति पत्र एनआईसी सभागार कक्ष में सौंपे गये।
Related Articles
इसमें मानसी पाल, नीरज कुमार शर्मा, अंकित, सचिन कुमार को नियुक्ति पत्र सोपा गया। सभी नवनियुक्त अनुसेवकों के चेहरों पर प्रसन्नता परिलक्षित हो रही थी। सभी नव चयनित अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए पारदर्शी प्रक्रिया से हुई इन नियुक्तियों के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य आईटीआई हेमलता यादव, आनंदपुर जारखी, एनआईसी से अंकित कुमार तथा सूचना विभाग के प्रधान सहायक दिलशाद अहमद आदि उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: प्रीमियर लीग के लिये खिलाड़ियों की लगी बोली -
फिरोजाबाद: फाइनल मुकाबले में महिला में मध्य प्रदेश, पुरूष में उत्तर प्रदेश की टीम रही विजेता -
फिरोजाबाद: मध्य प्रदेश ने उत्तर प्रदेश की महिला टीम 27 रनों से हराया -
फिरोजाबाद: पुरूष में जम्मू कश्मीर, महिला में उत्तर प्रदेश की टीम रही विजेता -
फिरोजाबाद: चौंपियनशिप में मध्य प्रदेश की पुरूष और महिला में राजस्थान की टीम विजेता -
फिरोजाबाद: ऑल इंडिया साफ्टवॉल किक्रेट टूर्नामेंट का हुआ शुभारम्भ