फिरोजाबाद: अपनी दुनिया फाउंडेशन ने वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
फिरोजाबाद। अपनी दुनिया फाउंडेशन एन.जी.ओ. द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण एवं गंगा दशहरा के पावन पर्व पर स्कूल के बच्चों को फल वितरण एवं मधुर पेयजल का वितरण किया गया।
इस अवसर पर संस्था के संस्थापक व महासचिव प्रांजल सिंघल ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि वृक्ष प्राकृति के अनमोल रत्न है, इनकी रक्षा करना हम सबका दायित्व है। पर्यावरण सुरक्षित रहेगा, तो हम स्वस्थ रहेंगे। इस मौके पर अमरूद, जामुन, बरगद जैसे कई उपयोगी एवं पर्यावरण हितैषी पौधे लगाए गए।
Related Articles
इस दौरान संरक्षक राजीव पालीवाल कुक्कु, सुधीर कुमार सिंघल, अर्जुन सिंह, जसवीर सिंह मल्होत्रा, राकेश नवरंग, प्रदीप जैन, नवीन जैन, उपाध्यक्ष विकास सिंह, महासचिव प्रांजल सिंघल, कोषाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह, उप सचिव किंसुक बंसल, सोशल मीडिया प्रभारी पवित्र जैन, अंकिता गोयल, सिद्धार्थ भारद्वाज, वरुण भारद्वाज, सोनम, कोमल यादव आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: स्वयं सेविकाओं ने साफ-सफाई कर स्वच्छता के प्रति किया जागरूक -
फिरोजाबाद: फाइनल मुकाबले में आईवी सुपर किंग्स रही विजेता -
फिरोजाबाद: दो करोड़ रू. से बसईया मस्जिद से रामगढ थाने तक बनेगी सीसी सड़क -
फिरोजाबाद: छात्रा से छेड़खानी करने वाला युवक गिरफ्तार -
फिरोजाबाद: आईवी कैपिटल एवं आईवी सुपर किंग ने किया फाइनल में किया प्रवेश -
फिरोजाबाद: बालक-बालिकाऐं की जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता सम्पन्न