फिरोजाबाद: आपस में टकराईं दो भाइयों की बाइक, महिला की मौत, दो घायल
फिरोजाबाद। दो सगे भाइयों की बाइक आपस में टकरा गईं। हादसे में बाइक पर पीछे सवार महिला सड़क पर गिर गई। जिसके चलते पीछे आ रहे ट्रैक्टर ने महिला को रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हुए हैं।
थाना उत्तर क्षेत्र के कुशवाह नगर कोटला रोड निवासी 55 वर्षीय जयश्री देवी पत्नी राकेश कुमार धेवते आयुष और एक अन्य के साथ सिरसागंज जा रहीं थी। जैसे ही वह सिरसागंज के समीप पहुंचे। वैसे ही बराबर में चल रहीं दोनों बाइक आपस में टकरा गईं। हादसे के दौरान बाइक पर पीछे बैठी महिला जयश्री देवी सड़क पर गिर गई। जिससे पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने महिला को रौंद दिया, जिससे उनकी मौत हो गई, जबकि हादसे में धेवता आयुष सहित दो भाई घायल हो गए। मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।
Related Articles
सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया, जबकि घायलों को अस्पताल भिजवा दिया है। मृतका के बेटे शिवम ने बताया कि ट्रैक्टर उनके पेट से होकर गुजर गया था, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इंस्पेक्टर सिरसागंज का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: स्वयं सेविकाओं ने साफ-सफाई कर स्वच्छता के प्रति किया जागरूक -
फिरोजाबाद: फाइनल मुकाबले में आईवी सुपर किंग्स रही विजेता -
फिरोजाबाद: दो करोड़ रू. से बसईया मस्जिद से रामगढ थाने तक बनेगी सीसी सड़क -
फिरोजाबाद: छात्रा से छेड़खानी करने वाला युवक गिरफ्तार -
फिरोजाबाद: आईवी कैपिटल एवं आईवी सुपर किंग ने किया फाइनल में किया प्रवेश -
फिरोजाबाद: बालक-बालिकाऐं की जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता सम्पन्न