फिरोजाबाद: अराजक तत्वों ने हनुमान जी की प्रतिमा फेंकी, ग्रामीणों में आक्रोश
फिरोजाबाद। शिव मंदिर में रात्रि में अराजक तत्वों मंदिर में घुसकर हनुमान जी की प्रतिमा को उखाड़कर परिसर में फेंक दिया। शनिवार सुबह सात बजे ग्रामीणों को जानकारी हुई तो भीड़ जुट गई। ग्रामीणों और राष्ट्रीय बजरंग दल कार्यकर्ताओं के आक्रोश को देखते हुए थानाध्यक्ष ने तुरंत नई प्रतिमा मंगवाई। साथ ही अराजकतत्वों के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया।
थाना रिजावली गांव चिलासनी में गांव से बाहर वर्षों पुराना शिव मंदिर है। इसमें कई देवी-देवताओं की प्रतिमाएं स्थापित हैं। शनिवार सुबह सात बजे गांव की मंजू देवी मंदिर में साफ-सफाई करने पहुंची तो परिसर में हनुमान जी की प्रतिमा पड़ी देख सन्न रह गईं। उन्होंने इसकी जानकारी पति अशोक और आचार्य रामनरेश पाठक को दी। आचार्य ने डायल 112 और थानाध्यक्ष को घटना की जानकारी दी।
Related Articles
बजरंग दल के जिलाध्यक्ष शिवम प्रताप सिंह भी कार्यकर्ताओं के साथ पहुंच गए। उन्होंने इस घटना पर आक्रोश जताया। थानाध्यक्ष ने नई प्रतिमा मंगवाई। इसे मंगलवार को स्थापित किया जाएगा। वहीं शिवम प्रताप ने चेतावनी दी है कि दो दिन में अराजकतत्वों पर कार्रवाई नहीं हुइ, तो मंगलवार को मूर्ति स्थापना के बाद धरने पर बैठ जाएंगे।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: पुरानी रंजिश को लेकर युवक को मारी गोली, घायल -
फिरोजाबाद: ट्रॉमा सेंटर में ऑटोक्लेव मशीन फटी, दो पैरामेडिकल छात्र और स्टाफ नर्स झुलसे -
फिरोजाबाद: आशा-संगिनी कार्यकत्रियों ने मानदेय बढ़ाने की मांग की -
फिरोजाबाद: टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने एक मंच पर आने का किया ऐलान -
फिरोजाबाद: यूजीसी के विरोध में राष्ट्रीय युवा वाहिनी ने नगर विधायक को सौंपा ज्ञापन -
फिरोजाबाद: बाजारों में होली पर चार पहिया, ई-रिक्शा पर रोक लगाई जाएं