फिरोजाबाद। सीबीएसई बोर्ड द्वारा आर्य भट्ट गणित चैलेंज परीक्षा का आयोजन किया गया। जिसमें लखनऊ संभाग से 1200 विद्यालयों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। जिसमें संत परमदयाल सीनियर सैकेंडी स्कूल के छात्र सुमित यादव ने सौ छात्रों में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। डायरेक्ट, प्रधानाचार्य डॉ ब्रहमप्रकाश शर्मा ने विजेता छात्र को शुभकामनाऐं दी है।