फिरोजाबाद: असम में तैनात सीआरपीएफ जवान का दिल्ली एम्स में निधन
-सैन्य सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार
फिरोजाबाद। कबीर नगर निवासी सीआरपीएफ कांस्टेबल अनिल कुमार का शुक्रवार को दिल्ली एम्स में निधन हो गया। एक सप्ताह पहले उन्हें हार्ट अटैक आया था। उसके बाद परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया था।
अनिल कुमार की तैनाती असम में थी। हार्ट अटैक के बाद उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया। शुक्रवार दोपहर उनकी मृत्यु हो गई। रात में उनका पार्थिव शरीर थाना उत्तर क्षेत्र के कबीर नगर स्थित निवास पर लाया गया।
Related Articles
शनिवार सुबह सिटी मजिस्ट्रेट और सीआरपीएफ के अधिकारी उनके घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी। अनिल कुमार के दो बेटे और एक बेटी हैं। सुबह नौ बजे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। स्थानीय लोग और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। सैकड़ों लोगों ने अंतिम संस्कार में हिस्सा लिया।
सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि सीआरपीएफ जवान को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई है। उनकी इस अंतिम विदाई में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा सीआरपीएफ की बटालियन भी शामिल हुई थी। जवान के परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया गया है।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: स्वयं सेविकाओं ने साफ-सफाई कर स्वच्छता के प्रति किया जागरूक -
फिरोजाबाद: फाइनल मुकाबले में आईवी सुपर किंग्स रही विजेता -
फिरोजाबाद: दो करोड़ रू. से बसईया मस्जिद से रामगढ थाने तक बनेगी सीसी सड़क -
फिरोजाबाद: छात्रा से छेड़खानी करने वाला युवक गिरफ्तार -
फिरोजाबाद: आईवी कैपिटल एवं आईवी सुपर किंग ने किया फाइनल में किया प्रवेश -
फिरोजाबाद: बालक-बालिकाऐं की जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता सम्पन्न