फिरोजाबाद: अस्मिता एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
-महापौर, नगर मजिस्ट्रेट ने दौड़ प्रतियोगिता का हरी झंडी दिखाकर किया शुभारम्भ
फिरोजाबाद। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मेरा युवा भारत द्वारा दाऊदयाल स्पोर्टस स्टेडियम में ‘अस्मिता’ एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 13 से 18 वर्ष के आयु वर्ग के खिलाड़ियो ने प्रतिभाग किया। अतिथियों द्वारा खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
अस्मिता एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारम्भ मुख्य अतिथि मेयर कामिनी राठौर, नगर मजिस्ट्रेट विनोद कुमार पाण्डेय, जिला क्रीडाधिकारी मुकेश कुमार, जिला युवा अधिकारी मनीष चंद्र चौधरी, जिला ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप भारद्वाज ने दीप प्रज्जवलन व हरी झंडी दिखाकर किया। 100 मीटर में प्रथम आकांक्षा यादव, द्वितीय मालती, तृतीय करिश्मा, 200 मीटर में प्रथम नीति, द्वितीय दिव्या धनगर, तृतीय पलक, 400 मीटर में प्रथम अंशिका, द्वितीय आकांक्षा यादव, तृतीय हर्षिता रही।
Related Articles
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: नगर निगम ने अभियान में 24 लाख रू. का राजस्व बसूला -
फिरोजाबाद: पुलिस ने गायब हुए 60 मोबाइल किये बरामद, मोबाइल स्वामियों को सौंप -
फिरोजाबाद: मां भगवती पीतांबरा एवं मृत्युंजय महायज्ञ शुरू -
फिरोजाबाद: फूलों की होली खेलकर आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का दिया संदेश -
फिरोजाबाद: महिला शक्ति ने होली खेलकर आपसी प्रेम, भाईचारे और एकता का दिया संदेश -
फिरोजाबाद: शहीद भगत सिंह के होली मिलन समारोह में हुई फूलों की होली