फिरोजाबाद: अशोक श्रुति बने मजदूर मोर्चा के जिलाध्यक्ष
फिरोजाबाद। भारतीय हलधर किसान यूनियन द्वारा स्वागत एवं सदस्यता ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। महाराणा प्रताप चौक पर आयोजित कार्यक्रम में यूनियन के प्रदेश प्रवक्ता उदयवीर सिंह यादव के नेतृत्व में चंद्रमोहन चक्रवर्ती, अशोक श्रुतीय के साथ दर्जनों लोगों को सदस्यता दिलाई। राष्ट्रीय मुख्य महासचिव देशराज भगत ने अशोक श्रुति को मजदूर मोर्चा जिलाध्यक्ष बनाया। सभी लोगों ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष फूल माला पहनाकर स्वागत किया। जिलाध्यक्ष ऋषभ यादव ने कहा है कि हलधर किसान यूनियन किसानों के साथ ही हर वर्ग के लोगों के हितों के लिए काम करती है। हमारे सभी फ्रंटल संगठन एकजुट होकर गांव-गांव जाकर किसान, मजदूर भाइयों को संगठन से जोड़कर उनकी हर समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर करायेंगे। इस दौरान प्रदेश महासचिव विनोद राठौर, प्रदेश सचिव अनुरुध प्रताप सिंह, भोला यादव, रामवीर सिंह यादव, गनेशी लाल यादव, आशीष यादव, नितिन यादव, आकाश, श्रुति, गगन, ललित कुमार, विनीत, रवि कुमार, नरेंद्र कुमार, प्रदीप बाबू आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें
- फिरोजाबाद: नवीन गल्ला मंडी में 1.20 करोड़ से बनेंगी 14 दुकानें, जलभराव से मिलेगी राहत
- शिकोहाबाद: पर्यटन मंत्री ने गोपूजन कर कान्हा गौशाला का किया उदघाटन
- फिरोजाबाद: घूसखोर पंडित वेबसीरीज के निर्माता निर्देशक का फूंका पुतला, नारेबाजी
- फिरोजाबाद: मजदूर देश की रीढ़ है, उनकी उपेक्षा करके देश को कमजोर करना है-रामनिवास
-
फिरोजाबाद: किसान से लूट करने वाला गिरफ्तार, एक साथी फरार -
फिरोजाबाद: साइबर पुलिस 94 हजार वापिस कराएं -
फिरोजाबाद: अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, दो की मौत, दो घायल -
फिरोजाबाद: युवान यंग स्टार और पाइनले पैंथर्स की टीम रही विजेता -
फिरोजाबाद: नगर आयुक्त ने वार्ड नं. 44 में सफाई व्यवस्था का लिया जायजा -
फिरोजाबाद: डीआईओएस ने अश्वनी जैन को किया सम्मानित