फिरोजाबाद: अटल बिहारी वाजपेयी ने सिद्धांतों और विचारधारा से कभी समझौता नहीं किया-जयवीर सिंह
फिरोजाबाद। भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी समारोह के उपलक्ष्य में जसराना विधासभा के राजकिशोर मैरिज होम मेन रोड फरिहा में अटल जन्म शताब्दी वर्ष स्मृति सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि पर्यटन एवं संस्कृति मा. जयवीर सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री, भाजपा के संस्थापक सदस्य, भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी ने मूल्य-आधारित राजनीति को आगे बढ़ाते हुए विकास और सुशासन की मजबूत नींव रखी। अटल ऐसे राजनेता थे, जिन्होंने सिद्धांतों और विचारधारा से कभी समझौता नहीं किया, भले ही इसके लिए उन्हें अपनी सरकार गंवानी पड़ी।
उनके नेतृत्व में भारत ने पोखरण में सफल परमाणु परीक्षण किया और कारगिल युद्ध में दुश्मनों को करारा जवाब दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने कहा कि अटल जी के जीवन यात्रा, अटूट संघर्ष और सार्वजनिक जीवन की अतुलनीय उपलब्धियाँ। उनके विचारों को आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण के संकल्प को और सशक्त करें। इस दौरान रामगोपाल पप्पू लोधी पूर्व विधायक, मानवेन्द्र प्रताप सिंह पूर्व जिलाध्यक्ष, प्रदीप चौहान पूर्व जिलाध्यक्ष ने भी सम्बोधित किया।
Related Articles
डॉ. अमित गुप्ता जिला प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी, मायादेवी सागर चेयरमैन एका, सुरेंद्र सावन झा विधानसभा संयोजक, देशदीपक चौहान, अरविन्द राघव, शीलू सविता, राजेश चौहान, राजीव गुप्ता चेयरमैन जसराना, डॉ सत्यपाल सिंह राजपूत, केके शर्मा, देवेन्द्र पालीवाल, धर्मेंद्र सिंह, कमलेश राजपूत, बॉबी चौहान, सतेन्द्र भारद्वाज, गोपाल कृष्ण सिंह, अतुल शुक्ला, अमरेंद्र लोधी आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: पुरानी रंजिश को लेकर युवक को मारी गोली, घायल -
फिरोजाबाद: ट्रॉमा सेंटर में ऑटोक्लेव मशीन फटी, दो पैरामेडिकल छात्र और स्टाफ नर्स झुलसे -
फिरोजाबाद: आशा-संगिनी कार्यकत्रियों ने मानदेय बढ़ाने की मांग की -
फिरोजाबाद: टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने एक मंच पर आने का किया ऐलान -
फिरोजाबाद: यूजीसी के विरोध में राष्ट्रीय युवा वाहिनी ने नगर विधायक को सौंपा ज्ञापन -
फिरोजाबाद: बाजारों में होली पर चार पहिया, ई-रिक्शा पर रोक लगाई जाएं