फिरोजाबाद: आतिशवाजी बनाते समय हुआ धमाका, मकान की छत गिरी, एक की मौत
फिरोजाबाद। शादियों में आतिशबाजी चलाने व बनाने का कार्य करने वाले व्यक्ति के घर में आग लग गई। जोरदार धमाकों से मकान की छत गिर गई। जिसमें आतिशवाजी बनाने वाले व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। एसएसपी सौरभ दीक्षित ने पुलिस अधिकारियों के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया।
एसपी ग्रामीण अनुज चौधरी ने बताया कि थाना नसीरपुर के हैवतपुर करखा निवासी पप्पू उर्फ जलालउद्दीन आतिशबाजी बनाने का कार्य करता था। उसके घर में आतिशबाजी रखी हुई थी, उसी दौरान पटाखों में आग लग गई, आग लगते ही मकान में जोरदार धमाका के साथ मकान की छत उड़ गई। जिसमें जलालउद्दीन की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
Related Articles
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: कैंसर पीड़ित ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी -
शिकोहाबाद: डॉ सौम्या यादव एचडी की उपाधि से सम्मानित -
फिरोजाबाद: कांग्रेस कमेटी ने समाजसेवी अजय यादव को किया सम्मानित -
फिरोजाबाद: गौ सेवक होली महोत्सव में संगीतमय हुआ होली का गायन -
फिरोजाबाद: विद्यार्थियों को शोध, नवाचार और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान के लिए किया प्रेरित -
फिरोजाबाद: कांता होटल में लगी भीषण आग, लाखों की क्षति