फिरोजाबाद: आवारा साड़ ने बाइक सवार दम्पति पर किया हमला, सींग घुसने से पति की मौत, पत्नी घायल
फिरोजाबाद। फिरोजाबाद-शिकोहाबाद मार्ग पर मक्खनपुर बाइपास पर आवारा साड़ ने चलती बाइक पर हमला कर दिया। साड़ की सींग बाइक सवार के पेट में घूस गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसकी पत्नी अचेत हो गई। जनपद आगरा के थाना बरहन क्षेत्र के गांव उतलासन निवासी 30 वर्षीय अजय बघेल दिल्ली में काम करता है। वह बीती रात अपनी पत्नी नेहा के साथ बाइक से अपनी ससुराल ग्राम जिजौली थाना मक्खनपुर जा रहा था। तभी रास्ते में बाईपास पर आवारा साड़ ने चलती बाइक पर हमला कर दिया। साड़ का सींग अजय के पेट में घुसने से घटना स्थल पर मौत हो गई। पत्नी नेहा का होश आने पर अपने भाई को घटना की जानकारी दी। तभी आसपास के लोग मौके पर पहुंचे गये। काफी मशक्कत के बाद साड़ के सींग को अजय के शव से बाहर निकाला। मक्खनपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। मृतक की पत्नी नेहा के मामूली चोटे आई है।
Related Articles
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: पुरानी रंजिश को लेकर युवक को मारी गोली, घायल -
फिरोजाबाद: ट्रॉमा सेंटर में ऑटोक्लेव मशीन फटी, दो पैरामेडिकल छात्र और स्टाफ नर्स झुलसे -
फिरोजाबाद: आशा-संगिनी कार्यकत्रियों ने मानदेय बढ़ाने की मांग की -
फिरोजाबाद: टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने एक मंच पर आने का किया ऐलान -
फिरोजाबाद: यूजीसी के विरोध में राष्ट्रीय युवा वाहिनी ने नगर विधायक को सौंपा ज्ञापन -
फिरोजाबाद: बाजारों में होली पर चार पहिया, ई-रिक्शा पर रोक लगाई जाएं