फिरोजाबाद: बच्चों की नींव मजबूत करने में अहम भूमिका निभाते है आंगनबाडी केंद्र
फिरोजाबाद। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा ‘‘पोषण भी-पढाई भी‘‘ अभियान के अंतर्गत आंगनबाडी कार्यकत्रियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का पंचायत रिसोर्स सेंटर दबरई में किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उददेश्य आगनबाडी केन्द्रों पर बच्चों के बेहतर पोषण के साथ-साथ उनके मानसिक विकास और प्रारम्भिक शिक्षा को सुदृढ़ करना है। मुख्य अतिथि परियोजना निदेशक सुभाष चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि आंगनबाडी केंद्र बच्चों की नींव मजबूत करने में अहम भूमिका निभाते है। प्रशिक्षण के आगामी दो दिनों में आगनबाडी कार्यकत्रियों को विभिन्न व्यावहारिक गतिविधियों और आधुनिक शिक्षण विधियों से अवगत कराया जाएगा। ताकि वह अपने-अपने क्षेत्रों में सरकारी योजनाआंे का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित कर सके। प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बच्चों के सर्वांगीण विकास, खेल-खेल में शिक्षा देने के तरीके और पोषण सम्बन्धी महत्वपूर्ण जानकारियां विस्तृत रूप से दी गयी। प्रशिक्षण के दौरान बाल विकास परियोजना अधिकारी वीरेन्द्र कुमार, अंजू शर्मा मौजूद रही।
ये भी पढ़ें
-
फ़िरोज़ाबाद: एम्बुलेंस कर्मियों ने लौटाई घायल की नकदी, परिजनों को सौंपे 8,300 रुपये -
फ़िरोज़ाबाद: भगवान चंद्रप्रभु का निर्वाण महोत्सव मनाया, निर्वाण लाडू चढ़ाया -
फिरोजाबाद।: लाइन ठीक करते समय करंट लगने से पोल से गिरकर लाइनमैन की मौत -
फिरोजाबाद: सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने की दिलाई शपथ -
फिरोजाबाद: संत गाडगे की मनाई गई 150 वीं जयंती -
फिरोजाबाद: छात्राओं ने प्रशिक्षण में रंग-बिरंगे ग्लास चिप्स से डिजाइन करना सीखा