फिरोजाबाद: बच्चू बाबा सरस्वती विद्या मंदिर में सशक्त बन रहीं बेटियां
राष्ट्र सेविका समिति का प्रशिक्षण शिविर: बेटियों को सेल्फ-डिफेन्स के साथ संस्कार और देशभक्ति का पाठ
फिरोजाबाद। राष्ट्र सेविका समिति ब्रज प्रदेश द्वारा बच्चू बाबा सरस्वती विद्या मंदिर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जहां बेटियों को सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण देने के साथ ही संस्कारित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से बहन बेटियां प्रतिभाग कर रही हैं।
प्रचारिका शरद रितु ने बताया कि अप्रैल माह से शुरू होकर जून, जुलाई तक यह प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया जाएगा। जिसमें उत्तर प्रदेश के 22 जिलों से बहनें आई हैं। ये सभी सुबह सवा चार बजे उठकर रात 10 बजे तक प्रशिक्षण प्राप्त करती हैं। जिसमें मानसिक, शारीरिक, बौद्धिक प्रशिक्षण के साथ देशभक्ति, परंपरा और भारत के गौरव का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
Related Articles
उन्होंने कहा कि हमारा मानना है कि जब एक बेटी प्रशिक्षित होती है, तो पूरा समाज प्रशिक्षत होता है। जब बेटी संस्कारवान होती है, तब पूरा समाज संस्कारित होता है। परिवार संस्कारवान होगा तो देश भी संस्कारित होती है। शाखा दिवस शाखा संगम का आयोजन फिरोजाबाद में किया जा रहा है। इसी तरह के कार्यक्रम छह स्थानों पर किए जा रहे हैं। इस प्रशिक्षण में युद्ध कौशल भी सिखाया जा रहा है। जिससे वह स्वयं की सुरक्षा कर सकें। इसमें बदायूं, बरेली, पीलीभीत, एटा, कासगंज, फिरोजाबाद, अलीगढ़, मथुरा, आगरा से बहनें आई हैं। उन्होंने पूरे देश की भारत की बेटियों से अपील करते हुए कहा कि उन्हें पहचानना होगा कि वह सबसे पहले इस भारत की माता है। उसी क्षेत्र में उसी भावना से काम करेंगी तो वह मां के रूप में ही काम करेंगी। उन्होंने बताया कि 12 को पथ संचलन और 14 को समापन समारोह होगा।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: कैंसर पीड़ित ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी -
शिकोहाबाद: डॉ सौम्या यादव एचडी की उपाधि से सम्मानित -
फिरोजाबाद: कांग्रेस कमेटी ने समाजसेवी अजय यादव को किया सम्मानित -
फिरोजाबाद: गौ सेवक होली महोत्सव में संगीतमय हुआ होली का गायन -
फिरोजाबाद: विद्यार्थियों को शोध, नवाचार और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान के लिए किया प्रेरित -
फिरोजाबाद: कांता होटल में लगी भीषण आग, लाखों की क्षति