फिरोजाबाद: बहजोई में आयोजित अधिवेशन में महिला शक्ति की पदाधिकारी हुई सम्मानित
फिरोजाबाद। जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन फेडरेशन-5 का वार्षिक अधिवेशन बहजोई में सम्पन्न हुआ। जिसमें महिला शक्ति की पदाधिकारियों को जायंट्श्री अवॉर्ड एवं एक्सीलेंट प्रेसिडेंट के अवार्ड से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में 21 अवार्ड लेकर फिरोजाबाद का नाम रोशन किया है।
बहजोई में आयोजित समारोह में जायंट्स ग्रुप ऑफ फिरोजाबाद महिला शक्ति की अध्यक्षा प्राची अग्रवाल को जायंट्श्री अवॉर्ड और एक्सीलेंट प्रेसिडेंट अवार्ड से नवाजा गया। वहीं कल्पना राजौरिया को उत्कृष्ट कार्यों के लिए आउटस्टैंडिंग प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर अवार्ड से सम्मानित किया गया। अधिवेशन में छह राज्यों से आए सौ से अधिक ग्रुपों के पदाधिकारियों और सदस्यों को पूरे वर्ष किए गए सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
Related Articles
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डिप्टी वर्ल्ड चेयरमैन एसपी चतुर्वेदी, फेड-1 ए की अध्यक्षा पूनम रावल और फेड-2 सी के अध्यक्ष प्रशांत माली मुंबई उपस्थित रहे। कार्यक्रम में रीना गर्ग, दीपा अग्रवाल, लवली तेलंग, सोम्या चौहान सहित ग्रुप की अन्य सदस्य भी मौजूद रहीं। महिला शक्ति ने अधिवेशन में कुल 21 अवार्ड हासिल कर जिले का नाम रोशन किया।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: कैंसर पीड़ित ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी -
शिकोहाबाद: डॉ सौम्या यादव एचडी की उपाधि से सम्मानित -
फिरोजाबाद: कांग्रेस कमेटी ने समाजसेवी अजय यादव को किया सम्मानित -
फिरोजाबाद: गौ सेवक होली महोत्सव में संगीतमय हुआ होली का गायन -
फिरोजाबाद: विद्यार्थियों को शोध, नवाचार और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान के लिए किया प्रेरित -
फिरोजाबाद: कांता होटल में लगी भीषण आग, लाखों की क्षति