फिरोजाबाद: बाइक सवार डिवाइडर से टकराएं, एक की मौत, दो घायल
-ढाबे से खाना लेकर लौट रहे तीनो बाइक सवार
फिरोजाबाद। ढाबे से खाना लेकर लौट रहे तीन दोस्तों की बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। पुलिस घायलों को ट्रामा सेंटर लेकर गई। जहां एक युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं दो घायलों का उपचार चल रहा है।
थाना दक्षिण कें मुहल्ला करबला निवासी 55 वर्षीय पुष्पा पत्नी धर्मेन्द्र ने शुक्रवार शाम छह बजे बीमारी से परेशान होकर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली थी। इस पर आसपास के लोग सांत्वना देने के लिए उनके घर पर जुटे थे। पुष्पा के बेटे अंशु के पास मुहल्ले के दो साथी 28 वर्षीय विजय और छोटू भी बैठे थे। रात एक बजे घर में बच्चे को भूख लगी। इस पर विजय, अंशु और छोटू बाइक से ढाबे से खाना लाने के लिए निकले थे। वे खाना लेकर लौट रहे थे।
Related Articles
आगरा गेट पुलिस चौकी के पास पहुंचे थे कि उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को ट्रामा सेंटर लाया गया। जहां चिकित्सक ने विजय को मृत घोषित कर दिया। वहीं अंशु और छोटू गंभीर रूप से घायल हैं। उनका ट्रामा सेंटर में उपचार चल रहा है।
हादसे में मृत विजय जयपुर में प्राइवेट नौकरी करता था। वह दीपावली पर घर आया था। तब से नहीं गया था। शनिवार को उसे ड्यूटी पर वापस जाना था। लेकिन उससे एक दिन पहले दुर्घटना में उसकी मृत्यु हो गई।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: प्रत्येक डिलीवरी का रिकॉर्ड रखा जाए-सीएमओ -
फिरोजाबाद: दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, 2.50 लाख रू. बरामद -
शिकोहाबाद: महिला क्रिकेटर ने स्पोर्ट्स मीट का किया उदघाटन -
फिरोजाबाद: भाजपा जिलाध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत -
फिरोजाबाद: व्यापारियों ने नगर आयुक्त को ज्ञापन देकर समस्याओं का समाधान कराने की मांग -
फिरोजाबाद: दिव्यांग बच्चों ने प्रतियोगिताओं में किया प्रतिभाग