फिरोजाबाद: बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत, दो घायल
-हसन चौराहे पर हुआ हादसा
फिरोजाबाद। फिरोजाबाद जलेसर मार्ग पर असन चौराहा के निकट गोंदई पुल के पास दो बाइकों की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, दो लोग घायल हुए है। घायलों का जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
थाना नारखी के गांव गढी अहिवरन निवासी उमाशंकर (17) सुबह जयपाल को बाइक से कहीं लेकर जा रहा था। गोदई पुल के समीप पहुंचा ही था, तभी तेज गति से आते नगला बीच निवासी बाइक सवार (18) वैभव की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
Related Articles
सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों को लेकर जिला अस्पताल आई। जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उमाशंकर को मृत घोषित कर दिया। वहीं, शव को पोस्टमार्टम में रखवा दिया गया। जबकि दोनों घायलों को सरकारी ट्रामा सेंटर में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: पुलिस उपनिरीक्षक परीक्षा में 2911 परीक्षार्थी हुए सम्मिलित -
फिरोजाबाद: टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षक हुए लामबंद -
फिरोजाबाद: भीम सेवक संघ ने कांशीराम का मनाया जन्मदिवस, निकाली शोभायात्रा -
फिरोजाबाद: सपा कार्यालय पर मनाया गया कांशीराम का जन्मदिवस -
फिरोजाबाद: उपभोक्ता अपने मीटरों में रखे पर्याप्त बैलेंस-अजय अग्रवाल -
फिरोजाबाद: संविदा कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर सदर विधायक को सौंपा ज्ञापन