फिरोजाबाद: बाजरा और धान क्रय केंद्र का डीएम ने किया निरीक्षण
-लक्ष्य को समय से पूर्ण करने के दिए निर्देश
फिरोजाबाद। जिलाधिकारी ने अधीनस्थों के साथ नवीन मंडी स्थल सिरसागंज, टीपीडी के सीवरेज ट्रीटमेन्ट प्लान्ट हेतु चयनित भूमि का निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी रमेश रंजन ने अपर जिलाधिकारी विशु राजा के साथ नवीन मंडी परिषद सिरसागंज स्थित बाजरा क्रय केंद्र और धान क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने ईपीओपी मशीन, मॉश्चराइजर रीडर को भी देखा। मॉश्चराइजर बाजरा में 13 से कम और धान में 17 से कम पाया गया, जो मानक के अनुरूप है। यहां पर अब तक 22 किसानों से 1688 कुंटल बाजारा खरीद हुई है, जबकि तीन किसानों से 200 कुंटल धान खरीदा गया है।
Related Articles
बाजारा और धान के खरीद की गति को बढ़ाया जाने के निर्देश देकर लक्ष्य के अनुरूप किसानों से क्रय किया जाए। इसके बाद जिलाधिकारी ने नगर पालिका परिषद, सिरसागंज सीमान्तर्गत ग्राम सिरसागंज में गाटा सं. 3863 में 50 टीपीडी के सीवरेज ट्रीटमेन्ट प्लान्ट हेतु चयनित भूमि को देखा। प्लान्ट स्थापित किये जाने हेतु भूमि उपयुक्त नही पायी गई।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: कैंसर पीड़ित ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी -
शिकोहाबाद: डॉ सौम्या यादव एचडी की उपाधि से सम्मानित -
फिरोजाबाद: कांग्रेस कमेटी ने समाजसेवी अजय यादव को किया सम्मानित -
फिरोजाबाद: गौ सेवक होली महोत्सव में संगीतमय हुआ होली का गायन -
फिरोजाबाद: विद्यार्थियों को शोध, नवाचार और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान के लिए किया प्रेरित -
फिरोजाबाद: कांता होटल में लगी भीषण आग, लाखों की क्षति