फिरोजाबाद: बाजार हटाने वालों को कमेटी देगी करारा जबाब
-मंगलबाजार कमेटी की बैठक में लिया निर्णय
फिरोजाबाद। नगर निगम में पार्षदों की बैठक के बाद मंगल बाजार को हटाने की चर्चाओं से छोटे व्यापारियों में रोष है। मंगल बाजार कमेटी के अध्यक्ष ने इसे हजारों गरीब व्यापारियों की आजीविका पर हमला बताते हुए कहा कि इसे किसी भी कीमत पर हटने नहीं दिया जाएगा।
देशदीपक यादव ने कहा कि मंगल बाजार में छोटे व्यापारी पिछले सात वर्षों से दुकानें लगा रहे हैं और यह गरीब तबके के लोगों की रोजी-रोटी का साधन है। उन्होंने पुल के नीचे लगने वाले मंगलबाजार को हटाने के कदम को जनविरोधी करार दिया। जो भी बाजार के माहौल को खराब करने की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मंगलबाजार 25 तारीख को हर हाल में लगेगा।
Related Articles
व्यापारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि गरीबों के हितों की अनदेखी की गई, तो एक बड़ा जनहित आंदोलन शुरू किया जाएगा। मंगल बाजार कमेटी ने प्रशासन से अपील की है कि बाजार को हटाने के बजाय बेहतर सुविधाएं देकर उसके नियमित संचालन में सहयोग करें, ताकि छोटे व्यापारी सम्मान पूर्वक अपनी आजीविका चला सकें।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: कैंसर पीड़ित ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी -
शिकोहाबाद: डॉ सौम्या यादव एचडी की उपाधि से सम्मानित -
फिरोजाबाद: कांग्रेस कमेटी ने समाजसेवी अजय यादव को किया सम्मानित -
फिरोजाबाद: गौ सेवक होली महोत्सव में संगीतमय हुआ होली का गायन -
फिरोजाबाद: विद्यार्थियों को शोध, नवाचार और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान के लिए किया प्रेरित -
फिरोजाबाद: कांता होटल में लगी भीषण आग, लाखों की क्षति