फिरोजाबाद: बकाएदारों से वसूली कर लक्ष्य की पूर्ति करे अधिकारीः मुख्य अभियंता
-विद्युत विभाग ने चलाया महाअभियान
फिरोजाबाद। नगर में दीपावली पर्व से पूर्व मुख्य अभियंता के निर्देशन में बकाया वसूली के लिए महाअभियान चलाया गया। विद्युत विभाग की टीम ने विजिलेंस के साथ बकाएदारों से बिल जमा करने का आग्रह किया। जिससे राजस्व की वसूली का लक्ष्य पूर्ण किया जा सके।
मुख्य अभियंता जोन जीवन प्रकाश के निर्देश पर अधीक्षण अभियंता शहर मागेन्द्र अग्रवाल के नेतृव में अधिशासी अभियंता कालीचरण शोभा ने टीम के साथ बुधवार को नगर क्षेत्र में पैदल भ्रमण कर उपभोक्ताओं से बकाया बिल जमा करने की अपील की। एसडीओं रसूलपुर सुनील कुमार परिहार, उदयवीर सिंह, दशरथ सिंह ने टीम के 360 कनेक्शनों को चेक किया जिसमें 103 उपभोक्ताओं ने 5.11 लाख रूपये जमा कराए। जिसमें नगदी व चेक शामिल है। विद्युत विभाग द्वारा चलाए गए अभियान से बकाएदारों में अफरा-तफरी मच गई। टीम में जेई आशुतोष शुक्ता, अवनीश कुमार, जय सिंह, मुन्नाबाबू, डोरीलाल, आलिम हुसैन आदि साथ थे।
Related Articles
-95 बकाएदारों के कनेक्शन काटकर 10 मीटर उखाड़े
अधिशासी अभियंता द्वितीय नरेन्द्र सिंह के निर्देश पर एसडीओं आसफाबाद योगेश शर्मा के नेतृव में वसूली अभियान चलाया गया। टीम ने कोहिनूर रोड, शीतल खान, इंद्रा कॉलोनी क्षेत्र मे महाअभियान चलाया गया। जिसमे 95 घरों के बकाये पर विधुत संयोजन काटे गए। 10 घरों के बकाये पे मीटर उखाड़े गए। टीम ने एसडीओ रजत शुक्ला, जेई मोहित सिकरवार, बबलू गौतम के अलावा टीजी 2 के संविदाकर्मी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: कैंसर पीड़ित ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी -
शिकोहाबाद: डॉ सौम्या यादव एचडी की उपाधि से सम्मानित -
फिरोजाबाद: कांग्रेस कमेटी ने समाजसेवी अजय यादव को किया सम्मानित -
फिरोजाबाद: गौ सेवक होली महोत्सव में संगीतमय हुआ होली का गायन -
फिरोजाबाद: विद्यार्थियों को शोध, नवाचार और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान के लिए किया प्रेरित -
फिरोजाबाद: कांता होटल में लगी भीषण आग, लाखों की क्षति