फिरोजाबाद: बाल उत्सव कार्यक्रम में बच्चों ने मचाया धमाल
फिरोजाबाद। बाल उत्सव कार्यक्रम का आयोजन जनपद के विभिन्न परिषदीय विद्यालयों एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में हुआ। जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार पाण्डेय मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया गया। बाल उत्सव के अंतर्गत छात्र-छात्राओं ने मंच पर अपने जीवन में आए सकारात्मक परिवर्तनों के विचार साझा किए। विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक एवं सृजनात्मक चित्रकला प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
Related Articles
मीना मंच से संबंधित सुंदर छायाचित्रों, मॉडलों एवं शैक्षिक गतिविधियों की आकर्षक पेंटिंग के साथ छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किये गये। सभी अतिथियों ने पेंटिंग एवं प्रस्तुतियों का अवलोकन कर विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जिला स्तरीय पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 10 विद्यार्थियों का चयन मंडल स्तरीय प्रतियोगिता हेतु किया गया है।
जिसमें अनुष्का, पलक, शालिनी, खनक, प्रतिज्ञा, प्रियांशी कुमारी चौहान, गौरव, निशा, सौम्या शर्मा, रश्मि आदि रहे। मास्टर ट्रेनर्स मनीषा रानी, सीमा रानी निमेष, कौशलेन्द्र कुमार, मृदुल पाराशर, दीपमाला, रजनी को सम्मानित किया गया।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: पुरानी रंजिश को लेकर युवक को मारी गोली, घायल -
फिरोजाबाद: ट्रॉमा सेंटर में ऑटोक्लेव मशीन फटी, दो पैरामेडिकल छात्र और स्टाफ नर्स झुलसे -
फिरोजाबाद: आशा-संगिनी कार्यकत्रियों ने मानदेय बढ़ाने की मांग की -
फिरोजाबाद: टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने एक मंच पर आने का किया ऐलान -
फिरोजाबाद: यूजीसी के विरोध में राष्ट्रीय युवा वाहिनी ने नगर विधायक को सौंपा ज्ञापन -
फिरोजाबाद: बाजारों में होली पर चार पहिया, ई-रिक्शा पर रोक लगाई जाएं