फिरोजाबाद: बाल विवाह मुक्त अभियान में छात्राओं को किया जागरूक
फिरोजाबाद। बाल विवाह मुक्त’ भारत अभियान, ऑपरेशन जागृति कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें छात्राओं को जागरूक करते हुए मिशन शक्ति के संबंध में जानकारी दी।
सुगरा बेगम इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद, जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ़ वीमेन की मिशन शक्ति की अधिकारी अनम अकाशा ने कहा कि विद्यार्थी सोशल मीडिया से प्रेम प्रसंग में पड़कर खुद को हिंसा का शिकार बना रहे है। बालिकाओं को ’बाल विवाह मुक्त भारत के संबंध में जागरूक किया गया। 18 वर्ष से कम आयु की लड़की का विवाह व 21 वर्ष से कम आयु के लड़के का विवाह होता है तो वह बाल विवाह की श्रेणी में आता है यदि ऐसा आपके आसपास हो रहा है तो उसकी सूचना दें।
Related Articles
मोहिनी शर्मा ने वूमेन हेल्पलाइन नंबर बताने के साथ बाल विवाह न होने की शपथ ग्रहण कराई। अरुण ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बाल सेवा, स्पॉन्सरशिप, महिला हेल्पलाइन, वन स्टॉप सेंटर आदि की जानकारी दी। एसपी सिटी ने छात्राओं को साइबर हिंसा से बचने के सुझाव बताए। इस अवसर पर थाना रसूलपुर प्रदीप कुमार, एसआई अलका आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: इंडियन बैंक के क्लर्क को आजीवन करावास, पांच अन्य को दस-दस वर्ष की सजा -
फिरोजाबाद: पत्रकारों के संगठन का होगा एकीकरण, प्रेस क्लब की बैठक 29 को -
फिरोजाबाद: विदेश मंत्रालय में उप सचिव बनी तनुजा -
फिरोजाबाद: कैला-चामुंडा के भक्तों ने छप्पन भोग के साथ दर्शन किए -
फिरोजाबाद: ऑर्चिड ग्रीन स्पोर्ट्स कार्निवाल में खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन -
फिरोजाबाद: व्यापारी, प्रबुद्वजनों को एसआईआर अभियान के प्रति किया जागरूक