फिरोजाबाद: बालाजी दर्शन करने आए युवक की करंट लगने से मौत
-जमीन पर पड़ी केबल पर पैर पड़ने से हुआ हादसा, तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था मृतक
फिरोजाबाद। बालाजी दर्शन करके वापस लौट रहे युवक की करंट लगने से मौत हो गई। सड़क पर पड़ी केबल पर उसका पैर पड़ने से यह घटना घटित हुई। इस घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा है। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था और बीए का छात्र था।
गांव झपारा निवासी 18 वर्षीय ब्रजेश पुत्र जगदीश मंगलवार को अपने दोस्त के साथ शिकोहाबाद क्षेत्र स्थित बालाजी मंदिर में दर्शन करने के लिए गया था। बताया जाता है कि दर्शन करने के बाद वह पैदल सड़क की ओर आ रहा था। तभी उसका पैर मंदिर से बाहर जमीन पर पड़ी विद्युत केबल पर पड़ गया, जिससे उसे करंट लग गया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस नजारे को देख उसके दोस्त ने शोर मचा दिया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
Related Articles
उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस उसे अस्पताल ले गई। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी होते ही परिजन भी मौके पर आ गए। उनका रोकृरोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। परिजनों ने बताया कि वह इस वर्ष बीए कर रहा था। मंगलवार होने के चलते बालाजी महाराज के दर्शन करने घर से निकला था। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: भाकियू भानू ने शहीद सूरज के परिजनों को मुआवजा दिलाने की मांग -
फिरोजाबाद: कांग्रेसजनों पर बर्बरता पूर्वक कार्रवाई के विरोध में मुख्यालय पर किया प्रदर्शन -
फिरोजाबाद: खिचड़ी, कम्बल वितरण का हुआ आयोजन -
फिरोजाबाद: मुख्यमंत्री आवास योजना के 116 लाभार्थियों को जनप्रतिनिधियों ने बांटे प्रमाण पत्र -
फिरोजाबाद।: कांग्रेसियों ने मनाया राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का जन्मदिन -
फिरोजाबाद: सुहागनगरी में मनाई गई स्वामी विवेकानंद की 163 वीं जयंती