फिरोजाबाद: बंबा चौराहा सत्यनगर बाजार कमेटी के अध्यक्ष बने रजनीश
-फिरोजाबाद व्यापार मंडल ने बाजार कमेटी का किया विस्तार
फिरोजाबाद। फिरोजाबाद व्यापार मंडल द्वारा बंबा चौराहा सत्यनगर बाजार कमेटी का गठन किया गया। जिसमें रजनीश यादव को कमेटी का अध्यक्ष, सर्वेश कुमार शर्मा को महामंत्री तथा धर्मेंद्र यादव को कोषाध्यक्ष के रूप में चुना गया।
महानगर अध्यक्ष सुनील अग्रवाल की अध्यक्षता में बंबा चौराहा सत्य नगर बाजार कमेटी का गठन किया गया। जिसमें चुनाव अधिकारी परशुराम लालवानी, सह चुनाव अधिकारी राकेश बाबू शर्मा ने सर्वसम्मति से रजनीश यादव को अध्यक्ष, सर्वेश कुमार शर्मा को महामंत्री, धर्मेंद्र यादव को कोषाध्यक्ष घोषित किया। इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राजेश कुमार शर्मा, विष्णु शर्मा, उपाध्यक्ष संजय गुप्ता, सत्येंद्र यादव, संगठन मंत्री सोनवीर बघेल, राधेश्याम शर्मा, संरक्षक योगेंद्र सिंह तथा पप्पू यादव को बनाया गया।
Related Articles
महानगर अध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने कहा की एक माह के अंदर यह कमेटी अपनी 31 सदस्य की टीम बनाकर बाजार कमेटी का शपथ ग्रहण समारोह पूरी भव्यता के साथ किया जाएगा। इस दौरान वरिष्ठ महामंत्री रामबाबू झा, नवीन उपाध्याय, संजय शर्मा, राकेश बाबू शर्मा, दीपक गुप्ता, सर्वेश कुमार शर्मा, धर्मेंद्र सिंह यादव, राजेश कुमार शर्मा, विष्णु शर्मा, संजय गुप्ता, सत्येंद्र यादव, सोनवीर बघेल, राधेश्याम, योगेंद्र सिंह, पप्पू यादव, अनिल कुमार सिंह, सुरेंद्र सिंह सहित तमाम व्यापारी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: पुलिस उपनिरीक्षक परीक्षा में 2911 परीक्षार्थी हुए सम्मिलित -
फिरोजाबाद: टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षक हुए लामबंद -
फिरोजाबाद: भीम सेवक संघ ने कांशीराम का मनाया जन्मदिवस, निकाली शोभायात्रा -
फिरोजाबाद: सपा कार्यालय पर मनाया गया कांशीराम का जन्मदिवस -
फिरोजाबाद: उपभोक्ता अपने मीटरों में रखे पर्याप्त बैलेंस-अजय अग्रवाल -
फिरोजाबाद: संविदा कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर सदर विधायक को सौंपा ज्ञापन