फिरोजाबाद: बंद मकान में पुलिस का छापा, नौ जुआरी गिरफ्तार
- जुआरियों कब्जे से नगद मिले 24290 रूपये
फिरोजाबाद। एसएसपी के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस ने मकान में छापा मारकर जुआ खेल रहे 9 लोगो को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से 24 हजार 290 रू बरामद हुए है।
सीओ सिटी अरूण कुमार चैरसिया ने बताया कि थाना प्रभारी रामगढ़ संजीब कुमार दुबे पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। मुखविर की सूचना पर मोहल्ला हसमत नगर में बंद मकान में छापामारा वहा पाया कि काफी तादात में लोग जुआ खेल रहे है।
Related Articles
छापामार कार्यवाही में तसलीम पुत्र महराज निवासी डाक बंगला, साकिर पुत्र रसीद, मौहम्मद नाजिम पुत्र रियाजउददीन निवासीगण करीमगंज जाटवपुरी, सुमेर पुत्र समीरउददीन, साहिल पुत्र लाल मौहम्मद निवासीगण मक्का कालोनी थाना रामगढ, मुस्तकीम पुत्र लियाकत निवासी नैनी ग्लास के पास थाना रसूलपुर, आशिफ पुत्र लाल मोहम्मद, आकिल पुत्र जावेद अली निवासी करीमगंज जाटवपुरी, वासिद पुत्र वाहिद निवासी बीपीएल ग्राउण्ड थाना रामगढ को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया है। जुआरियों के पास से 24 हजार 290 रू नगद, 2 मोबाइल, ताश की गड्यिा मिली है।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: कांग्रेस कमेटी ने समाजसेवी अजय यादव को किया सम्मानित -
फिरोजाबाद: गौ सेवक होली महोत्सव में संगीतमय हुआ होली का गायन -
फिरोजाबाद: 12.66 करोड़ की लागत से फतेहाबाद-फिरोजाबाद मार्ग का होगा चौड़ीकरण -
फिरोजाबाबाद: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के चयनित लाभार्थियों को बांटे स्वीकृति पत्र -
फिरोजाबाद: कैबिनेट मंत्री ने बालगृह के निर्माण कार्य का किया भूमि पूजन -
फिरोजाबाद: शंकराचार्य पर लगाए गये आरोपों की जांच कराई जाएं-रामनिवास