फिरोजाबाद: बंदरों के हमले से महिला छत से गिरी, हालत गंभीर
फिरोजाबाद। शहर में बंदरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। छारबाग मोहल्ला गुरु नगर में बदंरो का आंतक से भयभीत महिला छत से गिर गई। जिसे घायल अवस्था में सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। जहॉ उसकी दशा नाजुक बनी हुई है।
थाना लाइनपार के मौहल्ल गुरू नगर छारबाग निवासी सुनीता देवी पत्नी सुनहरी लाल गुरुवार सुबह अपने घर की छत पर कपड़े सुखाने के लिए गई थीं। तभी अचानक बंदरों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। बंदरों से बचने के प्रयास में वह संतुलन खो बैठीं और छत से नीचे गिर गईं। गंभीर रूप से घायल सुनीता देवी को परिजनों ने तत्काल जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
Related Articles
चिकित्सकों के अनुसार, महिला की हालत चिंताजनक बनी हुई है। क्षेत्र में लंबे समय से बंदरों का आतंक बना हुआ है। कई बार नगर निगम से शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। लोगों में रोष व्याप्त है और वे प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: कैंसर पीड़ित ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी -
शिकोहाबाद: डॉ सौम्या यादव एचडी की उपाधि से सम्मानित -
फिरोजाबाद: कांग्रेस कमेटी ने समाजसेवी अजय यादव को किया सम्मानित -
फिरोजाबाद: गौ सेवक होली महोत्सव में संगीतमय हुआ होली का गायन -
फिरोजाबाद: विद्यार्थियों को शोध, नवाचार और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान के लिए किया प्रेरित -
फिरोजाबाद: कांता होटल में लगी भीषण आग, लाखों की क्षति