फिरोजाबाद: बन्ना वृद्धाश्रम में महिला शक्ति ने लगवाया जम्बो कूलर, वृद्वजनों को बांटी खाद्य सामग्री
फिरोजाबाद। भीषण गर्मी को देखते हुए जायंट्स ग्रुप ऑफ फिरोजाबाद महिला शक्ति द्वारा संस्था के संस्थापक नाना चूड़ास्मा की पुण्यतिथि एवं पितृ दिवस के उपलक्ष्य में टूंडला स्थित बन्ना वृद्धाश्रम में वृद्धजनों के लिए एक जम्बो कूलर लगवाया गया।
अध्यक्षा प्राची अग्रवाल ने बताया कि वृद्वा आश्रम में 60 वृद्धजन निवासरत है। प्रबंधक के निवेदन पर गर्मी से बचाव हेतु एक कूलर प्रदान किया गया। जिससे गमर्र के मौसम में वृद्वजनों को कुछ राहत प्रदान हो सके। इस दौरान संस्था की पदाधिकारियों ने वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों से बातचीत की।
Related Articles
उन्होंने बताया कि सबसे ज्यादा परिवार की कमी महसूस हो रही। परिवार को याद करते हैं हुए उनकी आंखें नम हो रही थी।रीना गर्ग ने बताया कि वृद्वाश्रम खाद्य सामग्री प्रदान की गई। जिसमें सभी वृद्धजनों को आम, समोसे, बिस्कुट, जलजीरा, सत्तू, पोदीने का शरबत आदि खिलाया गया।
इस दौरान दीपा अग्रवाल, प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर सौम्या चैहान, कल्पना राजोरिया, रश्मि अग्रवाल, बीना चैहान, शालू नरूला, रेनू अरोरा, मधु गर्ग, सीमा अग्रवाल, शीनू अग्रवाल, मोनिका गर्ग, निक्की, निशा, निहारिका, नीनू कौशिक, अलका जैन, पूनम, मेघा बंसल, नम्रता, आशा गर्ग, सरिता गुप्ता, अंजू अग्रवाल आदि मौजूद रही।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: स्वयं सेविकाओं ने साफ-सफाई कर स्वच्छता के प्रति किया जागरूक -
फिरोजाबाद: फाइनल मुकाबले में आईवी सुपर किंग्स रही विजेता -
फिरोजाबाद: दो करोड़ रू. से बसईया मस्जिद से रामगढ थाने तक बनेगी सीसी सड़क -
फिरोजाबाद: छात्रा से छेड़खानी करने वाला युवक गिरफ्तार -
फिरोजाबाद: आईवी कैपिटल एवं आईवी सुपर किंग ने किया फाइनल में किया प्रवेश -
फिरोजाबाद: बालक-बालिकाऐं की जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता सम्पन्न