फिरोजाबाद: बासौड़ा पूजन नौ को, शीतला देवी मंदिर में लगेगा भव्य मेला
फिरोजाबाद। आसफाबाद लालपुर हजीरा स्थित प्राचीन माँ शीतला देवी मंदिर में नौ मार्च को बासौड़ा पूजन होगा। इस अवसर मंदिर प्रांगण में भव्य मेला लगेगा। जिसमें बच्चों के लिए झूले, खेल तमांशे के अलावा खाने-पीने के सामान की दुकाने लगेगी। सचिव रामनिवास यादव ने बताया कि इस वार बासोंड़ा पूजन विधि-विधान से 09 मार्च दिन सोमवार को प्रातः पांचे बजे से किया किया जायेगा। इस अवसर मंदिर प्रांगण में भव्य मेले का आयोजन समिति द्वारा किया जायेगा। जिसमें मुख्य अतिथि विधायक मनीष असीजा, मेयर कामिनी राठौर, विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक हरिओम यादव, पूर्व एमएलसी डॉ. दिलीप यादव, ब्लॉक प्रमुख डॉ. लक्ष्मी नारायण यादव, गौ सेवा आयोग के सदस्य रमाकांत उपाध्याय होंगे। समिति अध्यक्ष भुवनेश्वर एड. ने बताया कि समिति के साथ-साथ माँ शीतला धाम सेवा ट्रस्ट रजिस्टर्ड कराया जायेगा। जिसमें 101 सदस्य होंगे। मेला समाप्ति के पश्चात् मंदिर प्रांगण की शेष बाउंड्रीवाल निर्माण कार्य कराया जायेगा। बैठक में ग्याप्रसाद यादव पप्पू, दाताराम यादव, जयराम यादव, सत्यवीर सिंह, शिवदेश यादव मैनेजर, डॉ सर्वेश कुमार, मंदिर महंत आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें
-
टूंडला: पांच पैर और दो मुख वाली बछिया को देखने उमड़े ग्रामीण -
फिरोजाबाद: होली मिलन समारोह में जमकर उड़ा अबीर-गुलाल -
फिरोजाबाद: ब्रज की होली, रसिया के गायन से लोगों को किया मंत्र मुग्ध -
फिरोजाबाद: 1108 कुण्डीय मृत्युंजय मां पीतांबरा महायज्ञ का हुआ शंखनाद -
फिरोजाबाद: विहसंत सागर तीर्थधाम का शिलान्यास समारोह 15 को जैतपुरा में होगा -
फिरोजाबाद: निगम ने बड़े बकायेदारों के खिलाफ चलाया कुर्की अभियान, दस दुकान की सील