फिरोजाबाद: बेकाबू थार ने बाइक सवार श्रमिक को रौंदा, मौत
फिरोजाबाद। थाना मक्खनपुर क्षेत्र के आदमपुर गांव में बेकाबू थार ने बाइक सवार श्रमिक को रौंद दिया, जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान अवधेश कुमार कुशवाहा 30 वर्ष पुत्र दौजी राम कुशवाहा निवासी आदमपुर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार अवधेश एडवांस ग्लास फैक्ट्री में कार्यरत था और रोज की तरह ड्यूटी समाप्त कर घर लौट रहा था। गांव के पास पहुंचने पर वह सड़क किनारे पटरी पर अपनी बाइक रोककर किसी परिचित से बातचीत कर रहा था। उसी दौरान तेज रफ्तार और अनियंत्रित थार ने पीछे से टक्कर मारते हुए अवधेश को बुरी तरह रौंद दिया।
Related Articles
टक्कर इतनी भीषण थी कि उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार बताया जा रहा है। सूचना पर थाना मक्खनपुर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस वाहन व चालक की तलाश में जुट गई है। गांव में घटना से शोक की लहर फैल गई है।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: गश्ती पुलिस दल ने शातिर चोर को पकड़ा -
शिकोहाबाद: कल्पतरू ट्रस्ट ने मकर संक्राति पर खिचडी, गर्म वस्त्र का किया वितरण -
फिरोजाबाद: करबला कमेटी ने बांटी खिचड़ी -
फिरोजाबाद: सामाजिक संगठनों ने खिचडी बांटकर, सामाजिक समरसता का दिया संदेश -
फिरोजाबाद: रामकथा में सहयोग करने वाले हुए सम्मानित -
फिरोजाबाद: विराट हिंदू सम्मेलन के कार्यालय का हवन-पूजन कर हुआ शुभारम्भ